फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   How will the vaccination of cows be done, not only the ambulance driver

कैसे निपटेंगे लंपी वायरस से, जब शासन से आई तीनों एंबुलेंस खड़ी शोपीस बनकर

Thu, 06 Oct 2022 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
How will the vaccination of cows be done, not only the ambulance driver
ललितपुर। लंपी वायरस से निपटने के लिए जिलों में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इसके लिए जनपद में तीन एंबुलेंस भेजी गई थीं। शासन द्वारा भेजी गईं तीनों एंबुलेंस जिला पशु चिकित्सालय में शोपीस बनकर खड़ी है।
विज्ञापन

जनपद के मवेशियों को लंपी वायरस से बचाने और वैक्सीनेशन के लिए शासन ने सात एंबुलेंस, जिसे मोबाइल वेटरनरी यूनिट का नाम दिया गया है। इन एंबुलेंस को एक कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर गांवों में रवाना किया गया था। लेकिन कुछ दिनों तक तो यह एंबुलेंस ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सकों की टीम को लेकर गई। अब हालत यहां तक हो गई कि शासन की ओर से भेजी गई तीनों एंबुलेंस जिला पशु चिकित्सालय परिसर में खड़ी हैं। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन एंबुलेंस के संचालन के लिए न तो उन्हें चालक मिले हैं और न ही डीजल दिया जा रहा है। इस कारण से इन तीनों एंबुलेंस को खड़ा करवा दिया गया है। जबकि वर्तमान में इन एंबुलेंस को चलाए जाने की आवश्यकता अधिक है। वर्तमान में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में पशु पालन विभाग मवेशियों में वैक्सीनेशन कर रहा है। कुछ गांवों में लंपी वायरस के लक्षणों वाले मवेशी मिलने की सूचना है। हालांकि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अभी जनपद में एक भी मवेशी में लंपी वायरस के लक्षण न होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

3.60 लाख के सापेक्ष 2.80 लाख मवेशियों को वैक्सीन देने का है लक्ष्य
जनपद मेें पशु पालन विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। जिसके तहत जनपद के 3.60 लाख के सापेक्ष 2.80 लाख मवेशियों का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विभाग को 1.80 लाख वैक्सीन डोज अभी तक दिए है। जिसमें से 1.60 लाख मवेशियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इसमें जनपद में संचालित 16 गोशालाओं में मौजूद करीब 32 हजार गोवंश भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसौरा खुर्द में लंपी वायरस से ग्रामीण भयभीत
पशुपालन विभाग ने दो लाख के करीब मवेशियों का वैक्सीनेशन करने का दावा भले ही किया हो, लेकिन अभी भी ग्रामीण इलाकों में गांव के लोग वायरस को लेकर भयभीत हैं। ग्राम अर्जुन खिरिया में बीमार गोवंश में लंपी वायरस न होने का दावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को ग्राम मसौरा खुर्द में दो गोवंश इसी प्रकार से बीमार देखे गए। जिनमें एक गोवंश की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

शासन द्वारा जनपद में तीन मोबाइल वेटरनिटी यूनिट एंबुलेंस भेजी गई है। लेकिन इनके संचालन के लिए न तो चालक दिए गए और न ही डीजल। इस कारण तीनों एंबुलेंस का संचालन बंद करके इनको पशु चिकित्सालय में खड़ा करवा दिया है। हालांकि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक इनका संचालन होने का अनुमान है।
- एसके पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed