फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   How will children fight diseases? 35% of vaccinations affected.

Lalitpur News: बीमारियों से कैसे लड़ेंगे नौनिहाल, 35 फीसदी टीकाकरण प्रभावित

Thu, 15 Oct 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
How will children fight diseases? 35% of vaccinations affected.
ललितपुर। संविदा एएनएम की हड़ताल से जिले में नियमित टीकाकरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसका असर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण पर पड़ रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष करीब 65 फीसदी टीकाकरण ही हो पा रहा है, जबकि 35 फीसदी टीकाकरण प्रभावित है। टीके लगवाने के लिए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और मेडिकल कॉलेज के प्रसवोत्तर केंद्र तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शिशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाने और शिशु मृत्युदर कम करने के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाता है। इसके तहत बच्चों को उम्र के अनुसार विभिन्न टीके लगाए जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को भी निर्धारित समय पर टीके लगाए जाते हैं, ताकि मां और शिशु को संक्रमण से बचाने में मदद मिल सके। लेकिन संविदा एएनएम की हड़ताल के चलते टीकाकरण सत्र प्रभावित होने से निर्धारित लक्ष्य पूरा करना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

---------------------
105 संविदा एएनएम हड़ताल पर, 150 से अधिक सत्र प्रभावित
जिले में विभिन्न केंद्रों पर तैनात 105 संविदा एएनएम स्थायीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसके चलते नियमित टीकाकरण के 150 से अधिक सत्र प्रभावित हुए हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित एएनएम से टीकाकरण कराया जा रहा है। इसके बावजूद सभी निर्धारित सत्रों का संचालन नहीं हो पा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नियमित एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से करीब 65 फीसदी टीकाकरण कराया जा रहा है। शेष 35 फीसदी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाने से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को निर्धारित समय पर टीके नहीं लग पा रहे हैं। इससे छूटे हुए लाभार्थियों का टीकाकरण पूरा कराने की चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
शिशुओं के टीकाकरण की स्थिति
टीका का नाम - लक्ष्य - टीकाकरण - वंचित

पेंटा - 1692 - 1099 - 593
पोलियो - 1692 - 1099 - 593
बीसीजी - 1926 - 1251 - 675
मीजिल्स रुबेला - 2160 - 1404 - 756
आईपीवी प्रथम - 1944 - 1263 - 681
आईपीवी द्वितीय- 1674 - 1088 - 586
रोटावायरस तृतीय- 1674 - 1088 - 586
-----------------------

गर्भवती महिलाओं और बच्चों के अन्य टीकों की स्थिति
टीका का नाम - लक्ष्य - टीकाकरण - वंचित

टीटी (एएनसी) - 2034 - 1322 - 712
टीटी (10 वर्ष) - 738 - 479 - 259
टीटी (16 वर्ष) - 630 - 409 - 221
डीपीटी(05 वर्ष)- 1098 - 713 - 385
आयरन बड़ी - 2790 - 1813 - 977
विटामिन ए - 2160 - 1404 - 756
---
नोट ----आंकड़े विभागीय सूत्रों के अनुसार

-------------
नियमित एएनएम से प्रतिदिन टीकाकरण सत्र लगवाए जा रहे हैं। टीकाकरण के लिए टीमें बनाकर काम कराया जा रहा है। इससे लगभग 65 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। शेष लक्ष्य पूरा करने की तैयारी की जा रही है।
-डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed