फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   How can tuberculosis patients improve their health? They haven't received nutrition allowance for five months.

Lalitpur News: कैसे सुधरे क्षय रोगियों की सेहत, पांच माह से नहीं मिला पोषण भत्ता

Sun, 04 Jan 2026 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
How can tuberculosis patients improve their health? They haven't received nutrition allowance for five months.
4755 टीबी पीड़ितों को नहीं किया गया 2.37 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में क्षय रोगियों को सेहत सुधारना मुश्किल हो रहा है। पांच माह से 4755 मरीजों को पोषण भत्ता का भुगतान नहीं हो सका है। ऐसे में मरीज आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। परेशान होकर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 2.37 करोड़ का भुगतान अटका हुआ है।
शासन द्वारा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को उपचार के साथ ही एक हजार रुपये की सहायता राशि खाते में भेजी जाती है। योजना का उद्देश्य मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। जिले में टीबी की जांच और इलाज के लिए 11 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर जांच के बाद टीबी की पुष्टि के बाद पंजीकरण निक्षय पोर्टल पर किया जाता है, जिसके बाद चिह्नित मरीजों को यह पैसा उनके खाते में सीधे भेजा जाता है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनवरी माह से अब तक 2109 मरीज मिले हैं। वहीं, निजी व पुराने समेत 4755 मरीज चिह्नित हैं, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। इन मरीजों को छह से नौ माह तक उपचार दिया जाता है। लेकिन, पांच माह से इन मरीजों को पोषण राशि नहीं मिल सकी है। ऐसे में मरीज पौष्टिक आहार नहीं ले पा रहे हैं। आर्थिक तंगी से परेशान मरीज कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। मरीजों का 2.37 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बजट के अभाव में पोषण राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। शासन को डिमांड भेजी गई है। राशि मिलते ही भुगतान किया जाएगा। - डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed