कचनौदा बांध के निकट होगी सीएम की सभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री बीस सितंबर को जिले के दौरे पर आ रहे हैं, इसे देखते हुए जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने कचनौंदा बांध का निरीक्षण किया। यहां पर कार्यक्रम स्थल बनाए जाने को लेकर लोक निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मानक के अनुरूप स्टेज निर्माण से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थल के निकट लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को बैठने के लिए स्थान तथा सांस्कृतिक मंच के निर्माण संबंधी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई, इसमें विद्युत और प्रकाश व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, काटेज, वीआईपी वाहनों की व्यवस्था, जिले में शासन स्तर से आने वाले अधिकारियों के ठहराव, खानपान, पंडाल आदि की व्यवस्था पर चर्चा की गई।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एम के त्रिवेदी, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, एसडीएम रमेश चंद्र, रत्नाकर मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी डीएस राम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।