{"_id":"631e3692d94e864946581207","slug":"hotel-me-marpeet-lalitpur-news-jhs228573932","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में खाना परोसने को लेकर वेटर से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में खाना परोसने को लेकर वेटर से की मारपीट
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में खाना परोसने को लेकर एक वेटर से तीन लोग विवाद करने लगे और जमकर मारपीट कर दी, वहीं साथी की पिटाई देख अन्य वेटर भी आ गए, जिसके बाद काफी देर तक होटल में हंगामा होता रहा। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में रात करीब साढ़े दस बजे तीन लोग खाना खाने के लिए पहुंचे, जहां वेटरों ने उनके द्वारा दिए गए ऑर्डर के अनुसार उन्हें भोजन परोस दिया। वहीं काम पूरा होने के चलते एक वेटर होटल से जाने से पहले दूसरी टेबल पर बैठकर खाना खाने लगा। इसी दौरान उक्त लोगों में से एक व्यक्ति ने होटल के उस वेटर से कुछ खाने का सामान मांगा, जिस पर वेटर ने भोजन करने के बाद देने की बात कह दी, इस पर वह लोग वेटर से नाराज हो गए और वेटर के साथ गाली गलौज करने लगे, जिस पर वेटर ने गालियां देने से मना किया तब उक्त लोग वेटर को होटल से बाहर की ओर धकेलते हुए ले जाकर मारपीट करने लगे।
यह देख होटल के अन्य वेटर व कर्मचारी वहां आ गए और साथी को छुड़ाने का प्रयास करने लगे, लेकिन उक्त लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था और वह लोग लगातार मारपीट करते रहे, जिस पर वेटरों के साथ उनकी धक्का-मुक्की काफी देर तक होती रही। यह देख होटल स्वामी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन उक्त लोग भाग गए। होटल में मारपीट की घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल होटल कर्मचारियों ने इस मामले में कोतवाली पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है।