फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hotel and restrorent open

होटल- रेस्टोरेंट खुले लेकिन नहीं दिखे ग्राहक

Mon, 08 Jun 2020 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
hotel and restrorent open
ललितपुर। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार शहर में होटल व रेस्टोरेंट खोल दिए गए, लेकिन होटलों में कोई भी ग्राहक नहीं दिखा। लॉकडाउन के बाद सोमवार को पहले दिन होटल और रेस्टोरेंट खुले, जिनमें मात्र संचालक और कर्मचारी मौजूद ही रहे। ग्राहकों की आवाजाही बिलकुल नहीं रही।
विज्ञापन

पहले दिन होटल संचालकों ने अपने-अपने लॉज, होटल व रेस्टोरेंट की धुलाई, साफ-सफाई की और सैनिटाइजेशन कराया। होटल संचालकों ने कहा कि पहले दिन ग्राहक नहीं आए। अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई पूरी कर ली है। अब आज मंगलवार से उम्मीद है कि प्रतिष्ठान पर ग्राहक आएंगे। संचालकों ने बताया कि अब माहौल पहले जैसा नहीं होगा। ग्राहकों को नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। आने वाले ग्राहकों कें लिए सैनिटाइजर, मॉस्क और साबुन की विशेष व्यवस्था रहेगी। सभी को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन

गाइडलाइन के अनुसार नियमों का पालन नहीं करने वाले ग्राहकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि मंगलवार को सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक होगी, जिसमें जो निर्णय लिया जाएगा उसी प्रकार से सभी होटल संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल तो सुबह अपने टाइम पर ही खुल रहे थे। लेकिन, दिनभर ग्राहक नहीं आए। होटल के गद्दे, पलंग, चादर सभी साफ कराए और होटल को भी सैनिटाइज कराया गया।
- अमर प्रताप सिंह, मैनेजर होटल श्रीप्रकाश इन
लॉज को खुलवा कर उसकी अच्छे से सफाई कराई गई। ग्राहक तो नहीं आए, लेकिन अब उम्मीद है कि आगे ग्राहक पहले जैसे आएंगे। इस बार लॉकडाउन में बहुत नुकसान हुआ है। अब स्थिति ठीक रहे, तभी कुछ संभव है।
- ब्रजेंद्र पाल, गोपाल श्रीराज लॉज
होटल में तैयारियां पूरी हो गईं है। आने वाले ग्राहकों के लिए सैनिटाइजर व साबुन की व्यवस्था रहेगी। नियमों का पालन कराया जाएगा। सामाजिक दूरी का भी होटल में ध्यान रखा जाएगा।
-ढ जयनारायण शर्मा, होटल जयश्री
पहले दिन पूरेेे रेस्टोरेंट में सैनिटाइजेशन का काम हुआ। ग्राहकों का आना नहीं हुआ, सिर्फ साफ- सफाई ही होती रही। अब मंगलवार से सही तरीके से प्रतिष्ठान संचालित होगा। जिसमें नियमों का भी पालन किया और कराया जाएगा।

- शिवम मिश्रा, अयोध्या रेस्टोरेंट
लंबे समय के बाद होटल खुले हैं तो पहले दिन तो सभी जगह साफ - सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य हुआ। अब मंगलवार को एक बैठक होगी, जिसमें नियमों के पालन कराए जाने संबंधी चर्चा की जाएगी।
- भूपेंद्र जैन, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed