{"_id":"5e7646228ebc3e6f9507b49e","slug":"hospital-road-is-damage-get-treatment-goverment-lalitpur-news-jhs163003358","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल का मार्ग बीमार, इसका इलाज करो सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल का मार्ग बीमार, इसका इलाज करो सरकार
विज्ञापन
आजादपुरा तृतीय में खस्ताहाल पड़ा आयर्वेंदिक अस्पताल का मार्ग
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के वार्ड नंबर 12 आजादपुरा तृतीय स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल का मार्ग खस्ताहाल है। इसी मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय है। इसके बाद भी रास्ते के निर्माण की सुध नहीं ली जा रही है। इससे मरीजों व छात्रों को आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही यहां पर साफ-सफाई का भी बुरा हाल है।
आजादपुरा तृतीय गोविंद सागर बांध के करीब से सटा हुआ है। इस वार्ड का अपेक्षित विकास अभी तक नहीं हो पाया है। हालांकि, यहां आयुर्वेदिक अस्पताल कई साल पहले खोल दिया गया था, लेकिन जिस मार्ग पर अस्पताल संचालित है, वहां पेबरब्रिक्स जमीन में धंस गए हैं, जिससे पूरी सड़क ऊबड़- खाबड़ हो गई है। जिस स्थान पर प्राथमिक विद्यालय खुला है, वहां का रास्ता कच्चा है। बरसात के दिनों में इस मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ हो जाता है। बच्चों को स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई अभिभावक परेशानी को देखते हुए बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देते हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था बिगड़ी है। नाली का गंदा पानी बीच सड़क पर बहता है। बरसात के मौसम में मोहल्लेवासी परेशान होते रहे, लेकिन नगर पालिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
बांध किनारे पड़ा कचरा
गोविंद सागर बांध के किनारे जगह-जगह कचरा के ढेर लगे हैं। इसके बाद भी कचरे की सफाई नहीं की जा रही है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
पुलिया चोक होने से नाली के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस वजह से नाली का पानी गली में घुस रहा है। पिछले दिनों प्रशासनिक अफसर ने निरीक्षण किया था, लेकिन अभी तक हालात नहीं बदले हैं। - श्यामलाल
नाली का गंदा पानी दुकान के बगल में रुकने की सूचना नगर पालिका के अफसरों से लेकर सभासद तक को दे चुके हैं। लेकिन, गंदे पानी की निकासी का इंतजाम नहीं किया जा रहा है। जिम्मेदार इतना ही कहते हैं कि निर्माण का टेंडर होने वाला है। - कुनाल
जब मुख्य सड़क की नाली से गंदा पानी नहीं निकल पा रहा है तो अन्य जगहों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। वर्तमान में कोरोना वायरस फैलने का खतरा अलग बना है। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था चौकस नहीं हो रही है। - फूलचंद
वायरस फैलने के डर से सड़क के निर्माण का काम आरंभ नहीं हो पा रहा है। वरना, एक महीने से सड़क के निर्माण का काम शुरू होने की बात कही जा रही है। वैसे सड़क पर मिट्टी का पुराव कराया जा रहा है। - परमानंद
अस्पताल के मार्ग का टेंडर हो चुका है। एक महीने के अंदर सड़क का निर्माण होने की उम्मीद है। इसके उपरांत इस मार्ग पर रहने वाले लोगों की परेशानी खत्म हो जाएगी। - मंजू लवली शर्मा
सभासद, आजादपुरा तृतीय
पुलिया निर्माण का एस्टीमेट तैयार करा लिया गया है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य करा लिया जाएगा। सफाई पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है। - डॉ. संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी,
नगर पालिका परिषद