{"_id":"58373e374f1c1b983513b83c","slug":"hoop-way-to-build-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता बनवाने को घेरा स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता बनवाने को घेरा स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
education lalitpur news
- फोटो : demo
बृहस्पतिवार को रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित कांशीराम कालोनी के वाश्ंिादों ने सुबह रास्ता बनवाने की मांग को लेकर कम्पोजिट स्कूल घेर लिया। तहसीलदार सदर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, तब जाकर स्कूल का विधिवत संचालन हो सका।
इन दिनों कम्पोजिस्ट स्कूल सुर्खियों में है। बीते दिनों इस स्कूल के शिक्षक ने रास्ता न होने पर विभाग से हेलीकाप्टर की मांग की थी, जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी नगर आभा अग्रवाल ने नोटिस जारी किया है। इस मांग के बाद क्षेत्र के लोगों के लिए शिक्षक आशा की किरण हो गए हैं।
रोजाना की तरह शिक्षक स्कूल खोलने पहुंचे तो कालोनीवासियों ने रास्ता बनवाने की मांग करते हुए घेराव कर दिया, जिससे स्कूल का संचालन काफी देर तक बाधित रहा। अध्यापक ने इसकी सूचना बीएसए को दी।
विज्ञापन
उन्होंने इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया। इस पर तहसीलदार सदर अवधेश निगम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कालोनीवासियों की मांग सुनते हुए उन्हें रास्ता बनवाने का भरोसा दिया। उसके बाद स्कूल का संचालन शुरू हो पाया।
तहसीलदार अवधेश निगम का कहना है कि कालोनीवासी भूमिधरी जमीन से रास्ता देने की मांग कर रहे थे। किसी की भूमिधरी जमीन पर बिना किसी सहमति से रास्ता नहीं दिया जा सकता। कालोनी के लेआउट में दिए गए रास्ते को देखा जा रहा है। यदि लेआउट में रास्ते का जिक्र होगा तो वहीं से रास्ता बनवाया जाएगा।