फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   home to home corona sampling

कोविड: शहर में घर-घर होगी सैंपलिंग, तीन टीमें गठित

Tue, 01 Sep 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
home to home corona sampling
ललितपुर। कोविड मामलों की समीक्षा के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक एडीएम अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि कोविड के बढ़ते संक्रमण के नियंत्रण के लिए शहर में तीन टीमें घर-घर जाकर लोगों की सैंपलिंग करेंगी।
विज्ञापन

बैठक में सर्वप्रथम डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को जनपद में कोरोना के कुल 55 मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 19 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और कुल धनात्मक मामलों की संख्या 1273 है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के नियंत्रण हेतु शहर में तीन टीमें गठित की जाएगी, इन टीमों में 2 एलटी होंगे। यह टीमें घर-घर जाकर लोगों की सैंपलिंग करेंगी। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एक टीम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं दो सिपाहियों को नियुक्त करें। कोविड अस्पतालों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मरीजों की शिकायत पर अस्पताल में जांच में पाया गया कि पानी की टंकी में काई जमने के कारण नलों में पानी नहीं आ रहा था, इस पर अपर जिलाधिकारी ने निर्देश कि तत्काल पानी की टंकी को साफ करा कर जल की आपूर्ति सुचारु कराएं। समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्राम मसौरा में कोरोना के 2 मामले सामने आए हैं, जहां सैनिटाइजेशन और साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लवकुश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, अधिशासी अभियंता जल संस्थान, डा. अमित चतुर्वेदी, डा. राजेश भारती, डा.हुसैन खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed