{"_id":"610aee508ebc3e88bf799eaa","slug":"home-guard-died-dictict-hospital-duty-lalitpur-news-jhs201174986","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की हालत बिगड़ी, घर पहुंचते ही दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की हालत बिगड़ी, घर पहुंचते ही दम तोड़ा
विज्ञापन
home guard.jpg
- फोटो : home guard.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन में ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड की अचानक हालत खराब होने पर वह डॉक्टर को दिखाने के बाद घर चला गया। घर पर बेहोश होते ही परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना जाखलौन के ग्राम जमुनिया, हाल ललितपुर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी श्रीपथ (45) पुत्र सूरे अहिरवार कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात था। जिला अस्पताल में बुधवार को उसकी वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए ड्यूटी लगाई गई थी, वह सुबह जिला अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच गया और वहां सुबह करीब नौ बजे उसकी अचानक तबियत खराब होने लगी, इस कारण वह जिला अस्पताल में दिखाने के बाद घर चला गया। जहां उसकी फिर से हालत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गया।
परिजन उसे जिला अस्पताल को ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे अरविंद ने बताया कि मृतक के तीन बेटे हैं, जबकि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।