फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Holi: Reservation in trains is full, buses are also less, how will you be able to reach home

होली: ट्रेनों में आरक्षण फुल, बसें भी कम, कैसे पहुंच पाएंगे घर

Tue, 19 Mar 2024 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Holi: Reservation in trains is full, buses are also less, how will you be able to reach home
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। होली पर दूरदराज जाने वालों को फिर संकट से जूझना होगा। ट्रेनों में 23 से 31 मार्च तक आने जाने के लिए आरक्षण फुल चल रहा है और रोडवेज डिपो का शुभारंभ न होने से यात्रियों को कानपुर, आगरा और दिल्ली के लिए कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में निजी बसों व डग्गामार वाहनों पर यात्रियों को फिर निर्भर होना पड़ेगा।
24 व 25 मार्च को होली को लेकर ट्रेनों में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। कानपुर, दिल्ली और मुंबई रूट पर किसी भी ट्रेन में 31 मार्च तक आरक्षण की गुंजाइश नहीं है। तत्काल टिकट का इंतजार करने वालों को भी निराश होना पड़ रहा है। इधर, नवनिर्मित रोडवेज डिपो पर जोर-शोर से चल रहीं तैयारियाें के मद्देनजर जल्द ही बसों के संचालन की आस जगी थी, लेकिन अब आम चुनाव इसमें बाधक बन गया है।
विज्ञापन

----------
रोडवेज की पांच और 120 निजी बसें हैं संचालित
मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्र व मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़, सागर, अशोकनगर के लिए करीब 120 निजी बसें चलती हैं। वहीं रोडवेज कीं केवल पांच ही बसें चल रही हैं, जिनमें एक ललितपुर-लखनऊ, ललितपुर-कानपुर और तीन बसें ललितपुर-झांसी रूट पर चल रही हैं। कई मार्ग बसों से पूरी तरह अछूते हैं। इसके चलते लोगों को डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ता है। कुछ मार्गों पर एक ही बस होने से यात्रियों को भारी भीड़ के बीच खड़े होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एमएसटी धारक भी परेशान
ललितपुर-झांसी और भोपाल आने जाने वाले यात्रियों को भी ट्रेनों में भीड़ से जूझना पड़ रहा है। इन रूटों पर एमएसटी धारक जो सरकारी व निजी क्षेत्र में सर्विस करते हैं, उन्हें अधिक परेशानी इसलिए हो रही है कि दफ्तर से छुट्टी मिलने के बाद जब वे स्टेशन पर पहुंचते हैं तो उन्हें सामान्य श्रेणी में भी सीट नहीं मिल पाती।
--------------------
23 से 31 मार्च तक मुंबई की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति
---
गाड़ी का नाम व नंबर- आरक्षण की स्थिति
12533, पुष्पक एक्सप्रेस- वेटिंग 43 से 60
22537, कुशीनगर एक्सप्रेस- वेटिंग 37 से 60
12138 पंजाबमेल एक्सप्रेस- वेटिंग 42 से 62
1028 गोरखपुर एक्सप्रेस- वेटिंग 30 से 41
------------------
दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का हाल
12192 जबलपुर निजामउद्दीन- वेटिंग 33 से 80
18477 उत्कल एक्सप्रेस- वेटिंग 64 से 125
12715 सचखंड एक्सप्रेस- कोई जगह नहीं
20807 हीराकुंड एक्सप्रेस- वेटिंग 62 से 132
11077 झेलम एक्सप्रेस- वेटिंग 41 से 67
--------------------
कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति
15024 यशवंतपुर एक्सप्रेस- वेटिंग 39 से 44
19165 साबरमती एक्सप्रेस- वेटिंग 25 से 58
22538 कुशीनगर एक्सप्रेस- वेटिंग 22 से 58
12534 पुष्पक एक्सप्रेस- वेटिंग 26 से 70

-----------फोटो- 20, दीपक दुबे
त्योहार पर कानपुर जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण फुल है और एक मात्र बस होने से भारी परेशानी हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज बसों की संख्या बढ़ानी चाहिए।-दीपक दुबे
---
फोटो- 21
कैप्सन- जगपाल सिंह
मथुरा जाना है, लेकिन ट्रेन में आरक्षण 31 मार्च तक फुल है और इस रूट पर ललितपुर से कोई बस सीधी नहीं जाती। त्योहार पर मथुरा के लिए एक बस चलनी चाहिए।-जगपालसिंह

---
संचालित बसों की संख्या
रोडवेज बस - 05
निजी बस - 120
---
रोडवेज डिपो का संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है होली पर अतिरिक्त बसें चलाना संभव नहीं है। जो बसे हैं उन्हीं से यात्रियों को आवागमन करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन करने के लिए परमिट नहीं है। ललितपुर से पांच बसों का संचालन हो रहा है, जो ललितपुर से झांसी मार्ग पर चल रही हैं।-संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज डिपो, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed