फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   HOLI CELEBRATIOn lalitpur

होलिका जली, उड़ा गुलाल

Mon, 13 Mar 2017 12:18 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 13 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
HOLI CELEBRATIOn lalitpur
हाोली - फोटो : amar ujala
ललितपुर। रविवार को परंपरागत तरीके से होली जलाई गई। होली के जलते ही रंग गुलाल उड़ने लगा। लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

होली की सुबह से तैयारियां शुरू हो गई थीं। लोगों ने होलिका दहन वाले स्थानों पर लकड़ियां इकट्ठा कीं। कंडे आदि लगाने के बाद सजावट की गई। डैक भी लगाए गए। शुभ मुहुर्त पर होलिका दहन किया गया। इसके बाद रंगों के त्योहार को उल्लास पूर्वक तरीके से मनाना शुरू हो गया। बच्चे, बड़े व बुजुर्ग ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही घर घर- होलिका दहन भी किया गया। गलियों व चौराहों पर होली का हुड़दंग शुरू हो गया। लोगों ने एक-दूसरों को मिठाइयां खिलाकर शुभकामनाएं दी।

सुबह से मोबाइल पर शुरू हो गए थे संदेश
सुबह से ही होली पर्व पर शुभकामनाएं संदेश देने का दौर शुरू हो गया था। मोबाइल पर संदेश दिन जारी रहे। फोन करके भी लोगों ने एक दूसरे को शुभकामना दी।

यह है कथा
होली पर्व को मनाने की पीछे भक्त प्रहलाद की पौराणिक कथा  है। बताया जाता है कि भक्त प्रहलाद का पिता हिरणाकश्यप नास्तिक था। वह अपने पुत्र की ईश भक्ति से क्रोधित रहता था। उसने एक दिन अपने पुत्र को मरवाने के लिए अपनी बहन होलिका से मदद मांगी। होलिका को वरदान था कि आग उसका नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। होलिका भक्त प्रहलाद को गोद में बैठाकर आग में बैठ गई। होलिका तो आग में जलकर भस्म हो गई, लेकिन भक्त प्रहलाद का कुछ नहीं बिगड़ा। इसी के बाद से होलिका दहन की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस सतर्क
विधानसभा चुनाव की मतगणना होने के बाद राजनीतिक रंजिश के चलते कहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रशासन व पुलिस की ओर से विशेष तैयारियां की गईं है। होली व चुनाव के समय को एक साथ देखते हुए चुनाव को निष्पक्ष रूप से कराने आए अर्द्धसैनिक बलों को रोक लिया गया और जनपद के विभिन्न जगहों पर मार्च कराकर शांति पूर्वक तरीके से पर्व मनाने का संदेश दिया।             
विज्ञापन
विज्ञापन


   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed