फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hitec has Rajarshi Tandon library

हाईटेक हुआ राजर्षि टंडन पुस्तकालय

Sat, 11 Jul 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 11 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर का इकलौता सबसे पुराना राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पुस्तकालय/वाचनालय अब अत्याधुनिक हो गया है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने इस इकलौते पुस्तकालय को पुरानी तहसील तिहारा के पास से सुपरमार्केट में स्थानांतरित कर दिया है। हालांकि, लंबे समय बाद इसके दिन बदल गए। लाखों की लागत से फर्नीचर के साथ पाठकों की व्यवस्था की गई। अखबारों को पढ़ने के लिए अलग से रूम बनाया गया तो वहीं पुस्तकें व धार्मिक ग्रंथ पढ़ने के लिए अलग से बैठक व्यवस्था तैयार की गई, जिसके दोनों ओर व्हील चेयर पर बैठकर आसानी से पढ़ाई की जा सकती है। इसमें मुस्लिम धर्मावलंबियों की कुरानी शरीफ तो सिख धर्मानुयायियों की गुरु ग्रंथ साहिब, हिंदू धर्म की गीता, रामायण, महाभारत आपको पढ़ने के लिए रखी हुईं हैं। इसके साथ नजीर ग्रंथावली, इन  साइक्लोपीडिया, उपन्यास व हिंदू अंग्रेजी में प्रमुख लेखकों की पुस्तकें मौजूद हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को ध्यान में रखकर पुस्तकालय में फ्री बाईफाई की व्यवस्था की गई है। इससे न केवल विश्व की पुस्तकों को खोज पाएंगे, साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ले सकेंगे, साथ ही एसएससी, सीपीएमटी, एआईपीएमटी, बी टेक, रेलवे, बैंकिंग, पीसीएस सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए श्रेष्ठ प्रकाशनों की पुस्तकों को मंगा दिया गया है, जिससे युवा आसानी से तैयारी कर सकेंगे। किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए एक साथ दो कर्मचारी पुस्तकालय में मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed