फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Historical places will shine in tricolor light for three days

Lalitpur News: तीन दिन तक तिरंगा रोशनी में जगमगाएंगे ऐतिहासिक स्थल

Sat, 09 Aug 2025 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Historical places will shine in tricolor light for three days
ललितपुर। स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक स्थल व सरकारी इमारतों पर तिरंगा रोशनी लगाने के निर्देश जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने दिए। उन्होंने हर घर तिरंगा के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित शहीदों, महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश आदि की व्यवस्था कराएं। 15 अगस्त को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में माल्यार्पण कराएंगे। शहर एवं ग्रामों में विशेष सफाई अभियान चलाएं। अमृत सरोवरों पर अमर शहीदों व महापुरुषों के नाम पर पौधरोपण अभियान चलाएं। मांस, मदिरा आदि की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही तिरंगा यात्राओं का आयोजन भी कराया जाए। उन्होंने 13, 14 व 15 अगस्त को सरकारी भवनों, इमारतों, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों को रात्रि में प्रकाशमान किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, उप जिलाधिकारी निशांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed