फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hindu yuva vahini city president include five booked in murder case

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष समेत पांच पर हत्या का मुकदमा

Wed, 03 Mar 2021 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
hindu yuva vahini city president include five booked in murder case
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी अंतर्गत रेल पटरियों पर मिले किशोर के शव के मामले में कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी और दो भाई व मां समेत समेत पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या और षड्यंत्र की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा नईबस्ती शिशु मंदिर के पीछे निवासी भगवत नारायण रिछारिया ने कोतवाली पुुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही मुकेश तिवारी, भूपेंद्र तिवारी, कपिल तिवारी और पुष्पा तिवारी और प्रियंका गुप्ता से उसका लेन देन था। इसी रंजिश के चलते उसके लड़के अभय रिछारिया से रंजिश रखते थे और आए दिन घर पर आकर गाली गलौज करते रहते थे। 28 फरवरी को शाम को छह बजे मुकेश, भूपेंद्र, कपिल मृतक अभय को साथ कहीं ले जाते हुए मनोहर व अवध नारायण तिवारी ने देखा। जब रात्रि में उसका लड़का नहीं आया तो काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह जब वह थाने पर गया तो जानकारी हुई कि एक अज्ञात शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। उसकी शिनाख्त उसने अपने पुत्र के रूप में की। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में पिता की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या व षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष पर लिखे मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग
ललितपुर। हिंदू युवा वाहिनी, गो सेवा मंडल, स्वच्छ ललितपुर-सुंदर ललितपुर, एनएसयूआई, गऊ पुत्र सेना, करणी सेना, अखिल भारतीय हिंदू महासभा, जिला यूथ कांग्रेस (उत्तर प्रदेश मध्य जोन), सहकार भारतीय उत्तर प्रदेश बजरंग सेना के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने हाईकोर्ट द्वारा बीते दिनों सिलावन गांव के विष्णु तिवारी का उल्लेख भी किया है कि कोर्ट द्वारा विष्णु तिवारी को बीस साल बाद निर्दोष करार किया गया है। ज्ञापनों पर जितेंद्र सिंह परमार, संदर्भ पटसारिया, रामरतनराय, अमन सोनी, रवि ठाकुर, भगत सिंह राठौर, संदीप बुंदेला, रानू बुंदेलखंडी, दीपक त्रिपाठी, मयंक तिवारी, कुलदीप सोनी, अक्षय साहू, योगेश द्विवेदी, दीपक गोस्वामी, आकाश यादव, रामजी सीरोठिया, रामकुमार, अभिषेक पटैरिया, आशीष दुबे, बंटू सनातनी, संजय जाटव, संतोष चौरिसया, कीर्तिमान बुंदेला, प्रशांत शुक्ला, मनीष दुबे, धर्म कुशवाहा, रितिक शुक्ला, अमित तिवारी, प्रबल सक्सेना के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed