फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hindi diwas like a national unity day

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना हिंदी दिवस

Sun, 15 Sep 2019 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Hindi diwas like a national unity day
ललितपुर। हिंदी दिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने विचार गोष्ठी में हिंदी की हो रही उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की। करुणा इंटरनेशनल ललितपुर केंद्र पर हुई विचार गोष्ठी में अक्षय अलया ने कहा कि हिंदी राष्ट्रभाषा है, हमें इसका सम्मान करना चाहिए। डा. सुनील संचय ने कहा कि भारत में ज्यादातर लोग बातचीत करते समय हिंदी भाषा को ही बोलते हैं। हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। शैलेश तिवारी ने कहा कि हिंदी सभी लोगों को एक साथ जोड़कर रख सकती है। पुष्पेंद्र जैन ने कहा कि भले ही आज इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना जरुरी हो गया हो, पर सफलता पाने के लिए हमें राष्ट्रभाषा को कभी नहीं भूलना चाहिए। गोष्ठी में हरिशंकर सोनी, बृजेश कुशवाहा, सुधेश खरे, सेवानिवृत्त प्रवक्ता रमेश चंद्र जैन, राजीव बजाज, ध्रुव साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed