फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Highway dhabas and marriage halls will be added to the tourism map

Lalitpur News: पर्यटन मानचित्र में जोड़े जाएंगे हाईवे के ढाबे और मैरेज हॉल

Fri, 17 May 2024 04:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Highway dhabas and marriage halls will be added to the tourism map
ललितपुर। पर्यटन मानचित्र में जनपद के हाईवे पर स्थित ढाबे और मैरज हॉल को जोड़ने की तैयार चल रही है। इन सभी का पंंजीयन पर्यटन विभाग में कराया जाएगा। इसके साथ ही जनपद के पर्यटन कल्चर के हिसाब से वहां पर सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसकी सूची तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। इसके अलावा, जनपद में संचालित टूरिस्ट वाहनों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में पर्यटन विकास की कई कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने और नेशनल हाईवे से गुजरने वाले लोगों को यहां पर ढाबों के माध्यम से आकर्षित करने की कार्ययोजना पर पर्यटन विभाग कार्य रहा है। इन ढाबों का पर्यटन विभाग में पंजीयन कराया जा रहा है। इसके बाद यहां पर विभाग एक प्लान तैयार कर उनका सुंदरीकरण जनपद के पर्यटन स्थलों को देखते हुए किया जाएगा। इस सभी ढाबों और मैरिज हॉल को पर्यटन मानचित्र में शामिल किया गया है। इसके साथ ही ढाबों पर पर्यटन बुकलेट होगी।
विज्ञापन

इसमें जनपद के सभी पर्यटन स्थल ब्यौरा, यातायात साधन की जानकारी होगी। ट्रेवल्स की जानकारी और उनके नंबर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही प्रत्येक ढाबे पर उसके नजदीक के पर्यटन स्थल का ब्यौरा भी उपलब्ध होगा। इससे पर्यटक जनपद में आसानी से आ सकें और यहां के पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में यह हैं पर्यटन स्थल
जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थल में देवगढ़ का दशावतार मंदिर, बौद्ध गुफाएं, बंदरगुढ़ा, नीलकंठेश्वर मंदिर पाली, दूधई, सीरोंनजी, चांदपुर-जहाजपुर, च्युवन जलप्रताप, माताटीला, रणछोर धाम, मचकुंद गुफा, करकरावल, बालाबेहट का किला, पांडव वन, बानपुर का किला, मदनपुर का किला, लखंजर, कंकद्दर, तालबेहट का किला और झील, अमझराघाटी, बार का चंदन वन शामिल है।


वर्जन
जनपद के हाईवे पर स्थित ढाबे और मैरेज हॉल की सूची तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। इनका पंजीयन कराकर इन्हें जनपद के पर्यटन मानचित्र में शामिल किया जाएगा। - हेमलता, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed