फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   HID found hanging in the school locks

छिपाई के स्कूल में लटकते मिले ताले

Fri, 03 Jul 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 03 Jul 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएसए रामपाल सिंह ने विकासखंड जखौरा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुहारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुदेशक वैशाली शांडिल्य अनुपस्थित मिलीं। स्कूल में दो दर्जन बच्चे बैठे मिले। मध्याह्न भोजन पकाने की तैयारी चल रही थी। प्राथमिक विद्यालय मुुहारा में सहायक अध्यापक हरेंद्र सिंह व सुधीर कुमार गायब मिले। विद्यालय की रंगाई- पुताई नहीं हुई थी। मध्याह्न भोजन की व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं मिलीं। इस पर प्रधानाध्यापिका पुष्पा बाई नामदेव को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिपाई में ताले लटकते मिले। विद्यालय परिसर में झाड़ियां खड़ी हुई थीं। प्राथमिक विद्यालय छिपाई में सहायक अध्यापिका कृष्णा नांगल निरीक्षण के समय विलंब से विद्यालय पहुंचीं तथा उन्होंने बताया कि रास्ता भूल गईं थीं। एक जुलाई को मध्याह्न भोजन भी नहीं पकाया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चे स्कूल नहीं आए थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा में सहायक अध्यापिका शिखा साहू अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय वादीवर मेें सहायक अध्यापिका संगीता शिवहरे का अवकाश प्रार्थना पत्र स्वीकृत नहीं मिला। मध्याह्न भोजन पंजिका में एक जुलाई का विवरण नहीं भरा था। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका प्रियंका से स्पष्टीकरण तलब किया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय वादीवर में अनुदेशक यशवंत सिंह अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी अनुपस्थितों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed