फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Heavy vehicles are taking toll on the highway and are forced to come out of potholes.

Lalitpur News: हाईवे पर टोल ले रहे भरपूर... वाहन गड्ढों से निकलने को मजबूर

Thu, 26 Sep 2024 02:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles are taking toll on the highway and are forced to come out of potholes.
फोटो-23,24
विज्ञापन

ललितपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों फिर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर-डोंगराखुर्द। ललितपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों फिर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। यह स्थित तब है, जब गर्मी में पैचवर्क कराया गया था। पैचवर्क में गुणवत्ता के मानक पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसका नतीजा है कि सड़क फिर गड्ढों में तब्दील नजर आ रही है।
वाहन चालकों का कहना है कि टोल तो भरपूर लिया जा रहा है, लेकिन सड़क की व्यवस्था सही नहीं की जा रही है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाईवे पर काम की गुणवत्ता को लेकर शिकंजा कसना शुरू किया है। यदि यहां की जांच हुई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर यूपी-एमपी सीमा स्थित अमझरा घाटी से लेकर ललितपुर तक कई जगह गड्ढे होने साथ गिट्टी की परत उखड़ने लगी है। सड़क पर फैली उखड़ी गिट्टी खतरनाक साबित हो रही है। वाहन चालकों का कहना है कि गिट्टी लगने से टायर खराब हो रहे हैं। कभी कभी टायरों से उचट कर गिट्टी लोगों को भी जख्मी कर देती है। लेकिन, जिम्मेदार सड़क के रखरखाव पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वाहन चालक रमेश कुमार, राम भजन, अनोखेलाल आदि का कहना है कि हाईवे पर टोलटैक्स तो बढ़ रहा है, लेकिन एनएचएआई सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
फोटो-29
गौना-ललितपुर तक नेशनल हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे बनते जा रहे है। लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जाने में दिक्कत होती है। अचानक सामने गड्ढा आ जाता है तो अनियंत्रित होकर पलट जाती है।-संजू पटेल, ट्रैक्टर चालक।
0000000
फोटो-30
नेशनल हाईवे पर गड्ढों और सड़क पर उखड़ी गिट्टी वाहन निकलने के दौरान अक्सर छिटक कर लगती है, जिससे कई बार तो बाइक चालक गिरते गिरते बचे। वाहनों का टोलटैक्स तो बढ़ा दिया जाता है लेकिन सड़कों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।-देवेंद्र सिंह निरंजन, वाहन चालक

00000
--------
फोटो-25
हाईवे पर भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

बिरधा। बिरधा नेशनल हाईवे पर बाबा ढाबा के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर गड्ढे होने से भूसा से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बुधवार को पलट गई, जिससे हाईवे पर जाम की स्थित बन गई। एनएच की गाड़ी व चौकी पुलिस ने हाईवे को वन साइड डायवर्जन कराने के बाद वाहनों को निकलवाया। ट्रैक्टर चालक शिवनाथ पटेल निवासी मिर्चवारा ने बताया कि ट्रैक्टर ग्राम झरावटा से भूसा भरकर गोशाला पर जा रहा था अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गया। अपने खेतों से काम करके लौट रहे कई मजदूर बाल-बाल बचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed