फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Heavy rains disrupting normal life

भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Mon, 08 Aug 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
 Heavy rains disrupting normal life
rohni ghat, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
मड़ावरा (ललितपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से आम आदमी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। आलम यह है कि बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या भी पूरी तरह से प्रभावित बनी है। ग्रामीणों के लिए कामकाज करना तो दूर की बात है, घरों से बाहर निकला भी मुश्किल हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, कई दिनों से काम न मिलने से  परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं सैदपुर एवं मड़ावरा क्षेत्र में कुछ दिनों से हो रही भारी बरसात से आए दिन नदी नाले उफनाते रहते हैं। इससे कई मार्गों पर यातायात अवरुद्ध बना हुआ है देर रात तक कई नदी नालों के  पुलों के दोनों छोरों पर राहगीरों की भीड़ लगी रहती है। कुछ ग्रामीण आवश्यक कार्यों के लिए जोखिम उठाने को मजबूर हो जाते है और पुल के ऊपर बहते पानी में अपने वाहन निकालने लगते है । ग्रामीणों को आवश्यक कार्यों के लिए तहसील मुख्यालय मड़ावरा तक आने और जाने में काफी समय एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर बारिश के कारण सैदपुर फीडर से जुडे़ ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति लाईन फाल्ट होने के कारण बाधित बनी हुई है, पिछले चौबीस घंटों में चार घंटे भी विजली नहीं मिली है। बारिश थमने के बाद ही विद्युत लाईनों में आए फाल्ट को सही करने का कार्य हो पाता है। इसलिए अधिकतर गांवों की लाईनें बंद पड़ी है। नतीजतन ग्रामीणों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ रही ऊपर से मच्छर भी जमकर खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed