{"_id":"659c4af8397b11a410045486","slug":"health-services-will-soon-be-available-in-104-gram-panchayats-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-8655-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 104 ग्राम पंचायतों में जल्द मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 104 ग्राम पंचायतों में जल्द मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
ललितपुर। 104 ग्राम पंचायतों के लोगों को जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगेंगी। इनमें फरवरी तक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को नियुक्त कर लोगों को जांच व उपचार की सुविधाएं दी जाएंगी।
सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराए जाने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में 154 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाने हैं। इसमें 50 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराईं जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद जांच के बाद भवनों को विभाग के सुपुर्द किया जाएगा।
-- -
ये सुविधाएं मिलेंगी
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 14 प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। इसमें गर्भवती महिलाओं की देखभाल व जांच की सुविधा दी जाएगी। साथ ही टीकाकरण किया जाएगा। संदिग्ध क्षय रोगियों को चिह्नित किया जाएगा। साथ ही इलाज को आने वाले लोगों का प्राथमिक उपचार किया जाएगा। गंभीर हालत में रेफर किया जाएगा।