{"_id":"61a28b80244098224207dada","slug":"health-department-two-cleark-suspended-lalitpur-news-jhs2097234118","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के दो लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के दो लिपिक निलंबित
विज्ञापन
hospital 1.jpg
- फोटो : hospital 1.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। केंद्रीय औषधि भंडार व कार्यालय के अभिलेखों में हेरफेर करने के मामले में हुई जांच के बाद तत्कालीन डीएम की संस्तुति पर शासन ने स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें एक कर्मचारी मलेरिया निदेशक कार्यालय लखनऊ में तैनात में है। जबकि दूसरे कर्मचारी को झांसी मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस कार्रवाई से महकमा में हड़कंप मच गया।
स्वास्थ्य विभाग में तैनात प्रधान सहायक राजाराम व वरिष्ठ लिपिक लखनलाल पर आरोप है कि उन्होंने विभाग में वर्षों से बिना टेंडर व कोटेशन व बिना जैम के सीधी खरीद कर वित्तीय अनियमितताएं की है। तत्कालीन डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने शिकायत की जांच करवाई तो उसमें आरोप की पुष्टि होने पर उन्होने दोनों कर्मचारियों पर कार्यवाही की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी थी।
शुक्रवार को निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। शासन से जारी आदेश में बताया गया कि 27 अक्तूबर को की गई जांच में लखनलाल के विरुद्ध केंद्रीय औषधि भंडार व कार्यालय के अभिलेख, बिल वाउचर सामग्री से संबंधित पत्रावलियां और सामान की आपूर्ति के लिए टेंडर प्रकाशन, आपूर्ति आदेश, टेंडर-कोटेशन स्वीकृति पत्र आदि कोई अभिलेख संबंधित जांच अधिकारी को उपलब्ध नहीं कराया गया है। संबंधित फर्मों को उक्त मध्य में भुगतान से संबंधित फार्म का चयन अनुदान आवंटन की प्रति उपलब्ध न कराया जाना, कार्य आदेश को जारी करने में अनियमितताएं किया जाना, टेक्निकल स्वीकृति प्राप्त किए जाने से पूर्व ही फार्म को कार्य आदेश जारी कर दिया जाना, जो विभागीय निर्देशों के उल्लंघन का परिचायक है।
विज्ञापन
लखनलाल द्वारा जांच प्रक्रिया में असहयोग और वित्तीय अनिमितता की गई है, जो शासन एवं नियमों के विपरीत शासकीय धनराशि के भुगतान का कार्य किया जाना कर्मचारी आचरण नियमों का उल्लंघन है। इसी के चलते उन्हें निलंबित कर अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण झांसी मंडल के कार्यालय में संबंध कर दिया। जबकि प्रधान सहायक राजाराम का करीब दो माह पहले मलेरिया निदेशक कार्यालय लखनऊ तबादला हो गया। इसलिए आदेश की प्रति उनके लखनऊ कार्यालय को भेज दी गई है।
दोनों कर्मचारियों का निलंबन आदेश प्राप्त होने पर लखन लाल को निलंबित कर उन्हें अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण झांसी मंडल के कार्यालय में संबंध कर दिया है। राजाराम पर हुई कार्रवाई का आदेश मलेरिया निदेशक कार्यालय लखनऊ भेज दिया गया है।- डॉ. डीपी शुक्ला