फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   health department lalitpur

पलंग पर गंदे चादर, स्वास्थ्य निदेशक नाराज

Wed, 28 Dec 2016 02:00 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 28 Dec 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
health department lalitpur
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : demo pic
तालबेहट (ललितपुर)।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह स्वास्थ्य निदेशक डा उमाकांत वर्मा ने सीएचसी तालबेहट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसूताओं के पलंग पर बिछे गंदे चादर देखकर कड़ी आपत्ति जताई। प्रतिदिन साफ चादरों को बिछवाने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य निदेशक ने सबसे पहले सीएचसी में कार्यरत स्टॉप की हाजरी देखी।  अधिकांश स्टाप मौजूद मिला। उन्होंने लैब, एक्स रे कक्ष का निरीक्षण किया। कहा कि बाहर से एक्स - रे कराने की शिकायत मिली तो  सख्त कार्रवाई होगी। डिलेवरी रूम में स्टॉफ नर्स से कई सवाल पूछे जिनका वह संतुष्टि पूर्ण उत्तर नहीं दे सकी। कुपोषण एवं पुनर्वास केन्द्र की व्यवस्था देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई। तीमारदारों से भी पूछताछ की। इसके प्रसूताओं के भर्ती कक्ष को भी देखा। वहां पलंग पर गंदी चादरें देख कर वह नाराज हुए। उन्होंने प्रतिदिन पलंग पर साफ चादरेें एवं सर्दी को देखते हुए दो कंबल देने के निर्देश दिए। इसके बाद वह नवनिर्मित मेटरनिटी बिंग देखा, जहां कई खामियां होने के बाबजूद विभाग द्वारा हैंड ओवर कर लिया गया था। इस पर सवाल उठाए गए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके तामीरदारों से सवाल जवाब भी किए। कुछ लोगों ने आकस्मिक सेवा के समय चिकित्सक मौजूद न रहने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने इमरजेंसी में हर समय चिकित्सक रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएमओ को सीएचसी तालबेहट में कंबल एवं चादरों की संख्या बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया।  इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रताप सिंह, डा आरके सोनी, डा कैलाश बाबू, डा अनुराग बजाज, डा सूरज, डा निधि सहित अधिकांश स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स में
साहब अब पैसा लेना बंद कर दिया
तालबेहट (ललितपुर)।  निरीक्षण के दौरान एक तामीरदार द्वारा प्रसव में सुविधा शुल्क लेने की शिकायत पर उन्होंने सभी स्टाफ नर्सों को बुलाया। एक नर्स ने कहा कि पहले तो वह प्रसव में पैसे लेती थी परन्तु अब नहीं लेती हूं। उन्होंने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

पहली बार ड्रेस में आए सफाई कर्मचारी
तालबेहट (ललितपुर)। मंगलवार को सुबह जब सीएचसी में लोगों ने पीले हेलमेट पहने, मुुंह में मास्क लगाए, पैरों में बूट पहने देखा तो वह असमंजस में पड़ गए। बाद में जैसे ही निदेशक के आने के बाद उन्होंने सीएचसी में साफ सफाई करना प्रारम्भ किया तो पता चला की यह सफाई कर्मचारी हैं।


स्वयं पालन नहीं किया सीएचसी में लिखे नियमों का
तालबेहट (ललितपुर)।  सीएचसी में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य निदेशक, सीएमओ और अन्य अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सीएचसी के अंदर लिखे नियमों का पालन तक नहीं किया। प्रसव कक्ष में जूते पहन कर अंदर जाना मना है। इसके बाबजूद एक दर्जन लोग जूते पहन कर अंदर गए। इस पर कुछ लोगों ने चुटकी ली कि नियम सिर्फ छोटे लोगों के लिए होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed