फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   headmaster suspanded

पूराबिरधा के प्रधानाध्यापक पर निलंबन की गिरी गाज

Thu, 17 Sep 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
headmaster suspanded
school - फोटो : school
ललितपुर। बीएसए ने विकासखंड तालबेहट अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पूराबिरधा दो के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। उन्होंने इस मामले में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को जांच अधिकारी नियुक्त कर 30 दिवस के अंदर प्रकरण की विस्तृत जांच कर आख्या देने के लिए कहा है। खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट ब्रजेश सिंह ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नौ सितंबर को आख्या देकर अवगत कराया कि प्राथमिक विद्यालय पूराबिरधा दो में अद्यतन कायाकल्प के माध्यम से एवं कंपोजिट ग्रांट से व विद्यालय में रंगाई पुताई, साफ-सफाई का कोई कार्य नहीं कराया गया। सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार की उपस्थिति पंजिका में आने के कालम में सुबह आठ बजे और जाने के दोपहर एक बजे के हस्ताक्षर थे जबकि निरीक्षण के समय उपस्थित नहीं थे। शिक्षा मित्र निर्गुण ब्रह्मदास उपस्थित हुए जबकि शिक्षा मित्र प्रियंका जैन विद्यालय से अनुपस्थित पाई गई। उपरोक्त स्थिति से प्रधानाध्यापक अरूण कुमार द्वारा शिथिल पर्यवेक्षण एवं अपने पदेन दायित्वों के प्रति उदासीन होना परिलक्षित होता है। इस पर बीएसए रामप्रवेश ने प्रधानाध्यापक अरूण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed