फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   headmaster died by corona

कोरोना संक्रमित एक विद्यालय के उप प्राचार्य की मौत

Mon, 05 Apr 2021 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
headmaster died by corona
corona positive ded dody.jpg - फोटो : corona positive ded dody.jpg
ललितपुर। जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण में अब शिक्षा के मंदिर भी सुरक्षित नहीं रहे हैं। कोरोना ने ललितपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय पर भी हमला बोला है। रविवार को जहां विद्यालय के उप प्राचार्य की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। वहीं 10 और 12वीं कक्षा के चार बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। हालांकि शासन ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को बंद कर दिया है, लेकिन कक्षा नौ से 12 की कक्षाएं अब भी संचालित हो रही हैं। कोरोना संक्रमण से बहराइच निवासी ललितपुर जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य अर्जुन सिंह (59) की मौत हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार बहरोड़ ने बताया कि उप प्राचार्य अर्जुन सिंह की बीते दो दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। उन्होंने दो अप्रैल शुक्रवार को जिला अस्पताल में एंटीजन जांच कराई थी लेकिन जांच में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। इस पर उन्होंने एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। रविवार की सुबह अचानक फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई। इस पर विद्यालय का स्टाफ उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया। वहां पर दोबारा हुई कोविड जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना के लक्षण होने पर जिला अस्पताल ललितपुर से उन्हें झांसी के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर उपचार के दौरान दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

----
तीन बच्चे 10वीं और एक बच्चा 12वीं का छात्र
उप प्राचार्य के संक्रमित होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय में पहुंच कर विद्यालय के स्टाफ व छात्र-छात्राओं की कोविड जांच की। जिसमें चार बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें दो बच्चों को होम आइसोलेशन व दो संक्रमित छात्रों केे विद्यालय में आइसोलेट किया है। इसके अलावा विद्यालय के सभी शिक्षकों व हॉस्टल में रोके गए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी बच्चों की जांच कर सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य अर्जुन सिंह कोविड जांच में पॉजिटिव पाए गए थे, इनमें लक्षण होने के चलते महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed