{"_id":"6877f75dd99adcc7d10e4cbd","slug":"head-constable-suspended-for-urinating-on-religious-painting-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-139142-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: धार्मिक पेंटिंग पर पेशाब करने वाला मुख्य आरक्षी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: धार्मिक पेंटिंग पर पेशाब करने वाला मुख्य आरक्षी निलंबित
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के बाहर दीवार पर बनी धार्मिक पेंटिंग पर लघुशंका करने वाला मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने जांच बैठा दी है। वहीं, रेलवे ने हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद धार्मिक पेंटिंग वाली दीवार को पुतवा दिया है।
सर्कुलेटिंग एरिया में पुराने वाहन स्टैंड की दीवार पर सुंदरीकरण के उद्देश्य से धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों की पेंटिंग बनाई गई थी। कुछ दिनों तक लोगों ने पेंटिंग की मर्यादा रखी, लेकिन फिर गंदगी फैलाना शुरू कर दिया। रेलवे कर्मचारियों व जीआरपी ने भी कई बार लोगों को समझाया और फटकार कर भगाया, लेकिन ओछी मानसिकता के कुछ लोग धार्मिक पेंटिंग वाली दीवार पर लघुशंका करने से बाज नहीं आ रहे। मंगलवार रात में पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र भी धार्मिक पेंटिंग बनी दीवार पर लघुशंका करने लगा। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही हिंदू संगठनों के लोग वहां पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। सीओ सदर अजय कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने आरोपी मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र को तत्काल निलंबित कर दिया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने रेलवे अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता की और घटना की जानकारी दी।
रेलवे अधिकारियों ने बुधवार दोपहर तक दीवार पुतवाने का आश्वासन दिया, इसके बाद लोगों ने देर रात प्रदर्शन समाप्त किया। रेलवे ने सुबह दस बजे उक्त दीवार पर बनी धार्मिक पेंटिंग की पुताई करवा दी।