फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hathrass case justice capital punishment

हाथरस की बेटी को शीघ्र मिले न्याय, दोषियों को दी जाए फांसी की सजा

Sat, 03 Oct 2020 11:01 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
hathrass case justice capital punishment
rape graphic - फोटो : rape graphic
ललितपुर। हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए महिलाएं आगे आ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब दोषियों को सजा देने में देरी नहीं होनी चाहिए, सजा में देरी होने से दोषियों के हौसले बुुलंद होते हैं। देशभर में महिलाओं के साथ आए दिन हो रही घटनाओं से अब वह परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आजकल महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार को कड़े से कड़े नियम बनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अब दुष्कर्म करने वालों के लिए सजा में देरी नहीं होनी चाहिए। ऐसे घिनौने कृत्य करने वालों को तो बीच चौराहे पर फांसी की सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन

महिलाओं और बेटियों के साथ हो रही घटनाएं आज के समय में चिंता का विषय बनी हुई हैं। समाज में नैतिक मूल्यों और महिलाओं के प्रति आदर के लिए पुरुषों को जागरुक करना चाहिए। जिसकी शुरुआत हर महिला को अपने घर से ही करनी चाहिए। माधुरी कुशवाहा, शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी। जिस प्रकार महारानी लक्ष्मीबाई ने अदम्य, शौर्य व साहस से अंग्रेजों का सामना किया था। इसी प्रकार महिलाओं व बेटियों को आत्मनिर्भर बनकर मुसीबत के समय डटकर सामना करना होगा। इससे वो डरे बिना उसका सामना कर सकें। पलक जैन, गृहणी
-------------------------
दूषित मानसिकता के लोग समाज में विष घोल रहे हैं। ऐसी दूषित मानसिकता के लोगों से निपटने के लिए सरकार को सख्त से सख्त नियम बनाकर ऐसे लोगों से निपटना चाहिए। हाथरस के सभी दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। मधु साहू
-------------------------
महिलाओं को अपने अंदर से भय निकालकर स्वयं ही ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रत्येक महिला को असुरक्षा महसूस होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का सहारा लेना चाहिए। समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ पुरुषों को उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। डॉ. नेहा जैन

-------------------------
हाथरस की बेटी के दोषियों को दिलाई जाए कठोर सजा
ललितपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक में हाथरस की बेटी के साथ हुई घटना के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान परशुराम और मां सरस्वती की पूजा की गई। इसके उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान हाथरस की एक बेटी के साथ हुई घटना पर सभी ने उसकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौनधारण किया। वक्ताओं ने कहा कि शासन और प्रशासन को इस प्रकरण की न्यायिक जांच कराते हुए दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाना चाहिए। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सानू पाठक, सूर्य प्रकाश सिरोठिया, गौरव त्यागी, नगर अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, आयुष शर्मा, योगेश पाठक, अमित शुक्ला, ऋषि नायक, आकाश पुरोहित, अभिषेक चौबे, विनय चौबे, अभय तिवारी, आयुष शर्मा, प्रियांशु, राज नायक, शिवम देवलिया, विशाल शुक्ला, राजीव किलेदार, तेजस तिवारी, महादेव किलेदार, रमन किलेदार, निखिल देव पाठक, आरु संज्ञा, सान्तनु कटारे आदि उपस्थित रहे। संचालन मयंक दुबे ने किया। युवा जिलाध्यक्ष इंद्रेश तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed