फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hanging neck death

फांसी लगाने से युवक की मौत

Wed, 10 Mar 2021 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
hanging neck death
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गोविंदनगर स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला गोविंदनगर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी जुबेद अली (18) पुत्र शहीद अली दीवारों की पुताई और पुटिंग का काम करता था। उसके पिता नेत्रहीन हैं और मां भी मानसिक रूप से बीमार हैं। सोमवार की रात को जुबेद खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। उसके माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे उसकी मां सोकर उठी और दूध लेने जाने के लिए बेटे को आवाज लगाई तो बेटे को फांसी के फंदे पर लटके देखा, वह चीखने चिल्लाने लगी तो कॉलोनीवासी भी वहां आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई रहीश ने बताया कि वह उसी कॉलोनी के पीछे दूसरी कॉलोनी में रहता है। सुबह जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि मृतक तीन भाई व एक बहन हैं। जुबेद तीसरे नंबर का था। फिलहाल फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed