फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Handpump bad in Siddhanpura, people now have hope from the chairman

सिद्घनपुरा में हैंडपंप खराब, लोगों को अब चेयरमैन से आस

Thu, 21 Apr 2022 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Handpump bad in Siddhanpura, people now have hope from the chairman
ललितपुर। शहर में नगर पालिका चेयरमैन समस्याओं को सुन रहीं हैं लेकिन वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में पेयजल की भीषण समस्या लोगों को रुला रही है। यहां पर 60 में 30 हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। यहीं नहीं पाइप लाइन के अभाव में हैंडपंप ही एक मात्र सहारा थे। मगर अब पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। वाशिंदों का कहना है कि पालिका अध्यक्ष हमारे यहां भी समस्याओं को दूर कराने की पहल करें।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में पानी की पाइप लाइन से आपूर्ति नहीं होती है। हैंडपंप ही पानी जुटाने का सहारा हैं। ऐसे में यहां पर लगभग 60 हैंडपंप पानी मुहैया कराए जाने के लिए लगाए गए हैं। अधिक हैंडपंप होने से लोगों को लगा कि पानी की किल्लत समाप्त हो जाएगी। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अब गर्मी में पानी की किल्लत बढ़ गई है। यहां पर 60 में लगभग 30 हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में मोहल्लावासियों को पानी की भीषण समस्या से जूझना पड़ रहा है। हैंडपंप खराब होने से काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्लावासियों का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करने का दावा कर रहीं हैं तो हमारे वार्ड में आकर भी पेयजल समस्या को सुनें और समस्या का निराकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के 19 दिन बाद नहीं सुधरे रहे हैंडपंप
पेयजल समस्या निस्तारण के लिए कंट्रोल रुम बनने पर लोगों की उम्मीद थी कि अब खराब हैंडपंपों की सूचना देने पर सुधार होगा। इसके बाद मोहल्लावासियों ने खराब हैंडपंपों की सूचना दी, लेकिन तय समय में हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो पाई है। सिद्दनपुरा निवासी ईश्वरदास और महेंद्र राय ने हैंडपंप खराबी की सूचना दो अप्रैल को दी थी। वहीं तीन अप्रैल को रवि शर्मा ने शिकायत की, पर अब तक तीनों हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इससे कंट्रोल रुम की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। सिद्दनपुरा निवासी नरेश झा का कहना है कि हैंडपंप खराब होने की सूचना दी। इस पर टीम आई और मरम्मत करके चली गई। जरूरत के अनुसार सामान न डालकर अस्थाई तौर पर सुधार कर इतिश्री कर ली। मरम्मत के बाद दूसरे दिन भी हैंडपंप नहीं चला और खराब हो गया।
मोहल्ला में पानी की सुविधा के लिए दो हैंडपंप लगे हुए हैं। दोनों हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इससे पानी की समस्या हो रही है। - अमित
हैंडपंप खराब होने से पानी भरने के लिए अन्य दूसरे मोहल्ला में जाना पड़ रहा है। इससे अधिक समय खराब हो रहा है।
अमित
मोहल्ला में हैंडपंप खराब पड़े हुए थे, इसकी शिकायत विभाग को की थी, लेकिन 19 दिन बीतने के बाद भी मरम्मत की गई है।
- महेंद्र राय
खराब हैंडपंप की मरम्मत के लिए कंट्रोल रुम बना, उम्मीद लगी कि शिकायत पर सुधर जाएगा। दो सप्ताह बाद भी हैंडपंप नहीं सुधर पाया है।
- संजय पडवां
मोहल्ला सिद्दनपुरा में हैंडपंप खराब होने की जानकारी हुई है। इन्हें टीम भेजकर सुधरावाया जाएगा।
- संजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed