फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hammer Gym XI beat TVS XI by seven wickets

Lalitpur News: हैमर जिम इलेवन ने सात विकेट से टीवीएस इलेवन को हराया

Sun, 11 Jan 2026 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hammer Gym XI beat TVS XI by seven wickets
विजेता ​खिलाड़ियों को पुरस्कार देते अति​थि।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सागर एंड हैमर जिम स्लिमिंग सेंटर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन मैचों की शृंखला टीवीएस हैमर जिम कप का आयोजन किया जा रहा है। इसके फाइनल मुकाबले में हैमर जिम इलेवन ने टीवीएस इलेवन को करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबले में हैमर जिम इलेवन योगेंद्र यादव ने टॉस जीतकर टीवीएस इलेवन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीवीएस की शुरुआती बल्लेबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। एक समय ऐसा लग रहा था की टीम 120 रन भी नहीं बना पाएगी लेकिन अंतिम ओवरों में टीवीएस के बल्लेबाज जितेंद्र कुमार 31 रन और हसन अली 35 रन ने टीम को 145 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

हैमर जिम इलेवन की तरफ से दीपेंद्र पुरोहित ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए एवं अभिषेक राजपूत ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। विभांशु तिवारी ने भी तीन ओवर में 31 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

146 रन का पीछा करते हुए हैमर जिम इलेवन की तरफ से शानदार शुरुआत हुई। इसमें अमित कुशवाहा ( मुटरू) ने 61 रन एवं कप्तान योगेंद्र यादव ने 44 रन के साथ अपनी टीम को जीत के करीब ला दिया। दीपेंद्र पुरोहित 14 रन एवं उप कप्तान रविराज चौहान 14 रन की पारी खेली। इस प्रकार हैमर जिम इलेवन टीम जीत गई। टीवीएस इलेवन की तरफ से एकमात्र सफल गेंदबाज हिमांशु सराफ रहे, जिन्होंने चार ओवरों में 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस प्रकार हैमर जिम ने फाइनल मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैच का मैन ऑफ द मैच अमित कुशवाहा को प्रदान किया गया, मैन ऑफ द सीरीज दीपेंद्र पुरोहित के नाम रही। इस अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल- मंडल अध्यक्ष सन्मति सराफ, रविंद्र आलिया, हेमंत जैन, सुधीर मिश्रा, अभिषेक पुरोहित, बृज बिहारी मिश्रा, मनोज खटीक, अविरल जैन, रोहित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed