{"_id":"69864861c3fe396ce10a0bc2","slug":"half-the-population-in-half-a-dozen-villages-is-not-getting-water-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-151176-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आधा दर्जन गांव में आधी आबादी को नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आधा दर्जन गांव में आधी आबादी को नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन
- हैंडपंप व कुआं के सहारे हैं सैकड़ों परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
डोंगराखुर्द/ललितपुर। नाराहट क्षेत्र में हर घर नल से जल योजना से होने वाली पेयजल सप्लाई हांफ रही है। यहां पर लगभग आधा दर्जन गांव में नलों से पेयजल आपूर्ति ठप बनी हुई है। घरों में लगे नल शोपीस बने हुए हैं। ऐसे में लोगों को पानी का संकट बना हुआ है। लोगों को हैंडपंप व कुआं से पानी जुटाना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नाराहट क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव में हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाई गई है। घर-घर में पानी के लिए कनेक्शन देकर नल लगाए गए हैं। लोगों की उम्मीद थी कि अब पेयजल संकट दूर हो जाएगा। पानी के लिए हैंडपंप व कुआं के सहारे नहीं रहना होगा।
लेकिन, जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते आधा दर्जन गांव की आधी आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। ग्राम नाराहट, डोंगराखुर्द, पारौल, पटना समेत अन्य गांव में आधे गांव में ही पानी मिल रहा है। ऐसे में लोगों को हैंडपंप, कुआं और अन्य संसाधनों से पानी जुटाना पड़ रहा है। यही नहीं हैंडपंप भी पर्याप्त पानी नहीं दे रहे हैं। कई तो बीच में पानी छोड़ रहे हैं। इससे लोग समय से अपने अन्य कार्य नहीं कर पा रहे हैंं। स्कूली बच्चे पानी की समस्या से समय से विद्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
-- -
फोटो- 03
कैप्सन- ओमकार दुबे, पटना
घरों में नल तो लगा दिए हैं लेकिन पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में कुआं, हैंडपंप के सहारे पानी जुटाने को मजबूर हैं। - ओमकार दुबे, पटना
-- -
फोटो- 04
कैप्सन- कपिल दुबे
हैंडपंप में पानी बहुत कम आता है। एक बाल्टी भरने के बाद पानी आना बंद हो जाता है। हैंडपंप का सहारा नहीं बन पा रहे हैं।
- कपिल दुबे
-- -
फोटो- 05
कैप्सन- विक्रांत सिंह, नाराहट
नई पाइपलाइन के बाद भी पानी नहीं आ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। - विक्रांत सिंह, नाराहट