{"_id":"64fcbdb90eac84eb5c027974","slug":"guryanas-team-tops-in-pot-breaking-competition-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-3388-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में गुरयाना की टोली अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में गुरयाना की टोली अव्वल
Sun, 10 Sep 2023 12:17 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में राई नृत्य भी हुआ, माखन मिश्री का किया वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। डुंगरासन माता मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, इसमें गुरयाना की टोली अव्वल रही।
शुक्रवार को कार्यक्रम में सवाई दिमान साहब परिवार ने विधि विधान से पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राई नृत्य सैरा कलाकारों ने किया। इस दौरान मटकी तोड़ प्रतियोगिता में क्षेत्रीय टोलियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया लेकिन 21 फिट ऊंचाई पर बंधी मटकी को तीन मौकों के बाद भी कोई तोड़ नहीं सका। अंत में गुरयाना की टोली ने हुनर दिखाकर मटकी तोड़कर माखन मिश्री का वितरण किया।
मटकी तोड़ने वाली टोली को सवाई दिमान परिवार के भूप्रताप सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान रामनारायण तिवारी, दीपेंद्र सिंह परमार, अखिलेश यादव, गिरिराज रावत, रामानंद कौशिक, अंबुज दुबे, दयाराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सेमरा भागनगर की टीम ने फोड़ी मटकी
बार। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिल्ला में श्रीकृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सेमरा भागनगर की टीम अव्वल रही। कमेटी की ओर से टीम को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गुणमाला लोधी, कल्याण सिंह लोधी, पूर्व प्रधान सहावेंद्र प्रताप सिंह, आशीष रावत, पुष्पेंद्र सिंह लोधी, रहीश राजपूत, रमेश कुमार सिंह लोधी, गंधर्व सिंह लोधी, सोनू चौबे, अरुण प्रकाश द्विवेदी, रामप्रकाश कुशवाहा, भरत सिंह, जितेंद्र कुमार कौशिक, अवध बिहारी पटेरिया, नेकपाल सिंह, कुमार गौरव सिंह, बृषभान सिंह, सुजान सिंह, भगवत केवट, बलराम विश्वकर्मा सहित गांव कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। संवाद
भजनों पर श्रोता हुए भावविभोर
बालाघाट। कस्बा के लक्ष्मी नारायण मंदिर में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कीर्तन मंडलियों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में प्रधान दौलत राम साहू, महेश नागाज, सलमान सिंह, लखन राजा, लाखन सिंह यादव, संतराम साहू, नारायण दास, गनु रैकवार, अर्जुन अहिरवार, काशीराम अहिरवार आदि मौजूद रहे। संवाद