फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   guru ramdass prakash parv

गुरु रामदास महाराज का उत्साह से मना प्रकाश पर्व

Tue, 03 Nov 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
guru ramdass prakash parv
गुरुद्वारा में गुरुवाणी सुनाते गुरुग्रंथी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्रीगुरु रामदास महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस दौरान श्रीअखंड पाठ साहिब की सेवा व लंगर की सेवा की गई। देर शाम तक भजन- कीर्तन हुए।
विज्ञापन

श्रीगुरुसिंह सभा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में श्री अखंडपाठ साहिब की सेवा और लंगर की सेवा की गई। श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा एवं महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा ने पर्व शासन की गाइड लाइन के मुताबिक मनाने को कहा। श्रीगुरु तेग बहादुर का 400 वां प्रकाश उत्सव मनाने के लिए 70 सदस्यीय कमेटी बनाकर इसे राष्ट्रीय पर्व घोषित किया है। ग्रंथी ज्ञानी मोकम सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन द्वारा गुरु रामदास के भाव प्रकट किए। गुरु रामदास का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। शाम को लंगर की सेवा दीप सिंह सलूजा व परमजीत सिंह सलूजा परिवार की ओर से की गई।

इस अवसर पर संरक्षक जितेंद्र सिंह सलूजा, अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, हरविंदर सिंह सलूजा, सुजीत सिंह सलूजा, परमजीत सिंह, मंजीत सिंह सलूजा, सतीश अरोड़ा, राकेश आनंद, हरजीत सिंह, अवतार सिंह, मनमीत सिंह, राजू सिंह, सोहन सिंह, दर्शन सिंह, चरणजीत सिंह, पलविंदर सिंह परमार, सुरेश सिंह, गुरुमुख सिंह, मनमोहन सिंह, नरेंद्र सिंह सलूजा, जसपाल सिंह बंटी, पप्पू, सतनाम सिंह, पिंटू आदि ने सत्संग में अपना योगदान दिया। संचालन महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा ने किया। गुरुद्वारा में देर शाम तक भजन कीर्तन चलते रहे।

गुरुद्वारे में गुरुनानक साहिब का प्रकाशोत्सव मनाते श्रद्धालु

गुरुद्वारे में गुरुनानक साहिब का प्रकाशोत्सव मनाते श्रद्धालु- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed