फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Guddu Raja becomes co-in-charge of Jan Aakrosh Yatra Bundelkhand division

Lalitpur News: गुड्डू राजा बने जन आक्रोश यात्रा बुंदेलखंड प्रभाग के सह प्रभारी

Tue, 19 Sep 2023 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Guddu Raja becomes co-in-charge of Jan Aakrosh Yatra Bundelkhand division
एमपी के आठ जनपदों के 34 विधानसभा क्षेत्रों में 14 दिनों में करेंगे 1400 किमी की यात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण सिंह उर्फ गुड्डू राजा बुंदेला को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी हाईकमान मंगलवार से जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ कर रही है। इसमें बुंदेलखंड प्रभाग का प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को और सह प्रभारी गुड्डू राजा को बनाया गया है। जन आक्रोश यात्रा आठ जनपदों के 34 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 1400 किमी दूरी तय कर दो अक्तूबर को भोपाल में संपन्न होगी।
मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार का पर्दाफाश करने का निर्णय लिया है, इसी के तहत कांग्रेस पार्टी मंगलवार से 14 दिवसीय जन आक्रोश यात्राएं निकाल रही है। सात जन आक्रोश यात्राओं में बुंदेलखंड प्रभाग की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव व प्रदेश महासचिव गुड्डू राजा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने अमर उजाला को बताया कि 14 दिनों में दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, विदिशा व रायसेन होते हुए दो अक्तूबर को यात्रा का समापन भोपाल में होगा। उनका कहना है कि भाजपा सरकार से जनता परेशान होकर इस बार बदलाव चाहती है। उनका प्रयास है कि जो जिम्मेदारी उन्हें पार्टी ने सौंपी है, उस पर खरा उतरकर दिखाऊं, वह दोपहर बाद जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने के लिए भोपाल निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस से हमारा तीन पीढ़ियों का नाता : गुड्डू राजा
14 साल बाद गढ़ी पर फहरा झंडा, कांग्रेसियों में खुशी की लहर
मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव का नगर में हुआ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चंद्रभूषण सिंह उर्फ गुड्डू राजा बुंदेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जाति और धर्म की राजनीति से हटकर सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हमारे नेता राहुल गांधी ने नफरत छोड़ो और भारत जोड़ो का नारा दिया है। वह पार्टी कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हम पुराने रूठे वरिष्ठ कांग्रेसियों को मनाएंगे और पार्टी में नए तरीके से समस्त कांग्रेसियों के साथ मिलकर उत्साह भरने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि लंबे समय तक बुंदेला परिवार का कांग्रेस से बनवास रहा है। हम पूर्व सांसद स्वर्गीय सुजान सिंह बुंदेला को याद कर रहे हैं, जिन्होंने गांव की राजनीति से लेकर पूरे देश की राजनीति में अपना परचम लहराया था। इसके बाद बुंदेलखंड की राजनीत का गढ़ रहे आवास (गढ़ी) पर 14 साल बाद कांग्रेस का झंडा फहराया गया।

ये रहे मौजूद : इस मौके पर पीसीसी सदस्य बहादुर अहिरवार, पीसीसी सदस्य राम भरोसे कुशवाहा, पीसीसी सदस्य धर्म सिंह वर्मा, महिला प्रदेश महासचिव शोभा राजे, महिला जिलाध्यक्ष नेहा तिवारी, आसाराम तिवारी,गब्बर सिंह परमार, सत्येंद्र जैन, पुष्पेंद्र राजा पूर्व प्रधान, हेमंत तिवारी, प्रीतम बुंदेला, जमुना प्रसाद नामदेव, राहुल कुशवाहा, महेंद्र अग्निहोत्री, भैया महाराज पठा, रविराजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed