फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Grand welcome to Vande Bharat, children enjoyed the journey

Lalitpur News: वंदे भारत का भव्य स्वागत, बच्चों ने सफर का लिया आनंद

Wed, 13 Mar 2024 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome to Vande Bharat, children enjoyed the journey
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। पहले दिन ट्रायल के तौर पर चली ट्रेन में बच्चों ने सफर का आनंद उठाया। उन्हें खजुराहो से छतरपुर, टीकमगढ़ व ललितपुर स्टेशन तक सफर कराया गया। इसके साथ एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत चंदेरी साड़ी के स्टॉल का शुभारंभ किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका सीधा प्रसारण रेलवे स्टेशन पर दिखाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम 760 जगहों पर दिखाया जा रहा है। सभी स्टेशनों पर होने वाले कार्यक्रम को एक दूसरे से जाेड़ा गया है, रेलवे का इतना बड़ा आयोजन पहली बार हुआ है। स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि रेलवे में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। कई स्टेशनों का विस्तार व विकास किया जा रहा है, जिनमें ललितपुर भी शामिल है। यहां जल्द ही वे सभी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी, जो उन्हें अभी तक बड़े स्टेशनों पर मिलती रही हैं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक डीके चतुर्वेदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर होने वाले प्रमुख विकास कार्यों के विषय में अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, धर्मेंद्र गोस्वामी, श्रीकांत कुशवाहा, दिनेश गोस्वामी, आशीष गुप्ता, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
सरस्वती ज्ञान मंदिर बालिका इंटर कॉलेज आजादपुरा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें माही वर्मा, आशी, नंदनी कुशवाहा, प्रतीक्षा, किंचल वर्मा, वंशिका, सृष्टि, अश्वनी रिंकी, रिया शामिल रहीं तो देश भक्ति ऋषि राज वर्मा, वेदांत, नवीन रावत ने प्रस्तुति दी।
-------------------
एक घंटे देरी से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम
जनप्रतिनिधि व आमंत्रित अतिथि के न पहुंचने के कारण कार्यक्रम आठ बजे से प्रारंभ नहीं हो सका। नौ बजे तक जब कोई नहीं पहुंचा तो मंच पर रेलवे के अधिकारियों को बैठाकर कार्यक्रम प्रारंभ कराया गया। इसके बाद लोगों का आना शुरू हुआ, फिर प्रधानमंत्री के भाषण के ठीक पहले राज्यमंत्री व अन्य भाजपा नेता पहुंचे।
------------------
पहले दिन 20 मिनट रुकी रही ट्रेन
वंदे भारत का ललितपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ। इसके बाद 12 बजकर 40 मिनट पर यहां से रवाना हुई। ट्रेन को भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, प्रदीप चौबे, लक्ष्मी रावत, अमर विश्वकर्मा, मनीष अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

----------------------
सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी रही तैनात
वंदे भारत ट्रेन और प्लेटफार्म पर रेल सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। गेट व कार्यक्रम स्थल के सभी प्वाइंटों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। पूरे समय आरपीएफ निरीक्षक अर्जुन कुमार यादव व प्रभारी निरीक्षक जीआरपी नवीन कुमार मौजूद रहे।
-----------------
फोटो-7
ट्रेन में यात्रा कर बहुत मजा आया। सफर के दौरान भरपूर आनंद लिया। पहली बार ऐसी ट्रेन में सफर किया है।-रिया
-------------------
फोटो- 8
इस ट्रेन के सफर में बहुत आनंद आया। इसकी खासियत यह रही कि प्लेटफार्म पर पहुंचते ही ट्रेन के गेट खुलते हैं।-लक्ष्मी
---------------
फोटो- 9
सफर के दौरान पता चला कि अब नई ट्रेन किस प्रकार की बन रही हैं, इसमें यात्रा का सुखद अनुभव मिला।-प्रियांशी
--------------
फोटो- 10
पहली बार इस तरह की ट्रेन में सफर किया है, इसमें बैठने की उचित व्यवस्था है। साथ ही सभी डिब्बे एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।-माही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed