फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gramin ne fansi lgakar di jan

ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 12 Aug 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
gramin ne fansi lgakar di jan
ग्रामीण ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : ???? ????
ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नेहरु नगर निवासी व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगातार जान दे दी है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहल्ला नेहरु नगर निवासी संतोष (40) पुत्र देवीलाल मंगलवार को सुबह उठकर कहीं चला गया। सुबह आठ बजे वापस घर आ गया। पत्नी नहाकर अपने कमरे में जा रही थी। उसने कमरे का दरवाजा बंद होने पर खोलने का प्रयास किया। बंद होने से नहीं खुला। काफी देर तक न खुलने पर खिड़की से देखा तो पति पंखे से साड़ी के सहारे फांसी पर लटका दिखाई दिया। उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने खिड़की तोड़कर उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। अचेत अवस्था में होने के चलते आनन-फानन में जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर का था। जिसका एक पुत्र व एक पुत्री है। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed