फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gram sachivalay school

दो साल से ग्राम सचिवालय में चल रहा स्कूल

Sat, 16 Jan 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
gram sachivalay school
school.jpeg - फोटो : school.jpeg
ललितपुर। स्कूल को अतिरिक्त कक्षा कक्ष की जरूरत है, लेकिन वह स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं। विकासखंड महरौनी का एक विद्यालय 2 साल से ग्राम सचिवालय में संचालित हो रहा है। इससे परेशान होकर पठा स्कूल के शिक्षक ने महानिदेशक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विकासखंड महरौनी अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय पठा इन दिनों भवन की कमी से जूझ रहा है। इस विद्यालय के अध्यापक को राज्य पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। इसके बाद भी विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को बैठने की सुविधा में राहत नहीं मिल पाई है। इस पर प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी उपाध्याय ने विद्यालय भवन उपलब्ध कराने के लिए महानिदेशक को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार 2017 के प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी उपाध्याय ने महानिदेशक बेसिक को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि अनेक प्रयास के बाद भी विद्यालय का भवन निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में तीन मार्च 2020 को भवन निर्माण के संबंध में मुुलाकात की थी। इसके क्रम में 31 दिसंबर 20 को शिक्षा निदेशक बेसिक ने जिला बेसिक अधिकारी को तीन कक्षा कक्ष आवंटित करते हुए विद्यालय भवन निर्माण शुरू कराने के लिए कहा पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगभग दो साल से विद्यालय का संचालन ग्राम सचिवालय में किया जा रहा है। बच्चों की संख्या में अप्रैल 2018 में कुल 87 से बढ़कर अब जनवरी 2021 में 175 हो गई है। यदि विद्यालय भवन शीघ्र नहीं बनता है तो आगामी समय में बच्चों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक ने बीएसए को लिखा पत्र
शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने कृष्ण मुरारी उपाध्याय प्रधानाध्यापक को हवाला देते हुए बीएसए को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि कन्या प्राथमिक विद्यालय पइा का संचालन ग्राम सचिवालय में किया जा रहा है। जिले को इस वर्ष 16 अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण को स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसमें से अनेक विद्यालय ऐसे हैं, जिनके पास पर्याप्त भवन है और अतिरिक्त कक्ष बनाने के लिए स्थान भी नहीं है। उन्होंने विद्यालय में छात्रांकन को ध्यान में रखते हुए तीन अतिरिक्त कक्षा कक्ष आवंटित करने के लिए कहा है। हालांकि, बीएसए इस मामले में अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाए हैं, जिससे पठा स्कूल को भवन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में नहीं स्थान
प्राथमिक विद्यालय लखनपुरा, कन्या प्राथमिक विद्यालय भुचेरा, प्राथमिक विद्यालय कुआतला व प्राथमिक विद्यालय बड़ोखरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंदवाहा, उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण के लिए स्थान का अभाव है। इसके बाद भी यहां के लिए अतिरिक्त कक्षा कक्ष स्वीकृत हो गए हैं। अब स्वीकृत कक्षों को वापस करने की तैयारी है। इस प्रकरण को जिलाधिकारी के समक्ष लाया गया है।

स्कूल भवन के लिए जमीन मिल गई है लेकिन इसके निर्माण को धन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हालांकि, डायरेक्टर ने कक्षा कक्ष आवंटित करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने शीघ्र ही निर्माण होने की बात कही है।
आरके पुरोहित, खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed