फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gram pradhan, training camp

ग्राम पंचायत के कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखे-उपनिदेशक पंचायत

Wed, 06 Oct 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
gram pradhan, training camp
प्रशिक्षण में मौजूद ग्राम प्रधानों को संबोधित करते पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
बार(ललितपुर)। ब्लॉक क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को कामकाज के तरीके समझाने के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि उपनिदेशक पंचायत संजय यादव ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में सत्ता का विकेंद्रीकरण करने पर जोर दिया गया है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत अपने क्षेत्र के विकास की योजना बनाएंगे जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की जनभागीदारी करेंगे तभी ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानों से अपील की शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अपनी ग्राम पंचायत के निवासियों को अवश्य पहुंचाएं और ग्राम पंचायत के कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखें।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर दिनेश पाराशर ने ग्राम पंचायत की समितियों के बारे में बताया कि प्रत्येक समिति की बैठक मासिक होनी चाहिए और सदस्यों से विचार विमर्श किया जाना चाहिए, तभी गांव का सर्वांगीण विकास होगा। मास्टर प्रशिक्षक सुखलाल कुशवाहा ने कहा ग्राम पंचायतें अपनी विकास की योजना बनाते समय समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करें साथ ही सहभागी नियोजन के माध्यम से अधिक से अधिक समाज के वर्गों को जोड़ें अच्छी ग्राम पंचायत विकास योजना होने पर राज्य सरकार के द्वारा पंचायत को पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ब्रजेश तिवारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन फेस टू में व्यक्तिगत शौचालय जिनके छूट गए उन्हें बनवाने हैं और सामुदायिक शौचालय के उपयोग के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करना है। कैलाश नारायण साहू ने कहा कि ग्राम पंचायतों के अच्छा काम करने पर राज्य सरकार के द्वारा और भारत सरकार के द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं इसलिए पंचायतें अच्छा काम करके पुरस्कार प्राप्त करें। इस मौके पर संजय त्रिपाठी, सुजीत पाठक, प्रकाश सिंह, नेपाल सिंह, शिवराज सिंह, मुकेश यादव, रामरतन यादव, बुद्धा सहारिया, कलावती, गुड्डी देवी, हल्कू राम कुशवाहा, दिनेश पाराशर, अनमोल सिंह, अर्जुन सिंह, राजाराम पाल, शेर सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। एडीओ पंचायत आशीष कुमार ने व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण से ग्राम प्रधान अपना कार्य करने में और सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed