फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Govt to issue a white paper on the reservation center Pallavi

आरक्षण पर श्वेत पत्र जारी करे केंद्र सरकार- पल्लवी

Tue, 30 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
 Govt to issue a white paper on the reservation center Pallavi
Pallavi, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
ललितपुर। अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि देश में आरक्षण की समीक्षा करने की जरूरत तब पड़ेगी जब इसका लाभ सभी कमजोर वर्ग के लोगों तक पहुंच जाएगा। मंडल कमीशन की सिफारिशें अभी पूरी तरह से लागू नहीं हो पाई हैं, इस मामले में सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। 
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने धार्मिक व आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री कृषि बीमा लागू करने के नाम पर वाहवाही लूट रही है। वास्तव में किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इसमें औसत प्रणाली के हिसाब से बीमा का प्रावधान किया गया है। सवाल उठाया कि जब अलग-अलग दुर्घटनाओं में बीमा अलग दिया जाता है तो किसानों को औसत बीमा क्यों दिया जा रहा है? अपना दल ने राष्ट्रीय कृषि आयोग गठित नहीं करने पर ही गठबंधन तोड़ा था। भाजपा ने जिस-जिस राज्य में सरकार बनाई, वहां के हालात बिगड़े हैँ। इसका ताजा उदाहरण जम्मू कश्मीर राज्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की डेढ़ सौ कुर्मी बाहुल्य सीटों पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने किसी दल से गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया। पृथक बुंदेलखंड राज्य के मामले में उन्होंने कहा कि पृथक राज्य बनने से विकास नहीं होता है बल्कि विकास का मार्ग खुलता है। उन्होंने पृथक बुंदेलखंड राज्य का समर्थन करने से इंकार कर दिया। इस मौके पर प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल, शकील आरफी, राजकुमार पटेल, अमर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल, देवेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।


निकाली गई मोटर साइकिल यात्रा
अपना दल लाओ आरक्षण बचाओ युवा स्वाभिमान मोटर साइकिल यात्रा निकाली गई, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्ल्वी पटेल ने स्कूटी की सवार की और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed