{"_id":"6689abc7a245490418066654","slug":"government-schools-have-become-digital-students-are-studying-in-smart-class-rooms-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-117318-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डिजिटल हो गए सरकारी स्कूल, स्मार्ट क्लास रूम में विद्यार्थी कर रहे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डिजिटल हो गए सरकारी स्कूल, स्मार्ट क्लास रूम में विद्यार्थी कर रहे पढ़ाई
विज्ञापन
ललितपुर। कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर अब जनपद के सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू हो गई हैं। इन क्लास में छात्र-छात्राओं को आधुनिक तरीके से तकनीक के जरिए डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाई करवाई जा रही है। डिजिटल बोर्ड से पढ़ाई होने पर अब छात्र-छात्राएं भी काफी खुश हैं।
जिले में 1357 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 866 प्राथमिक, 320 उच्च प्राथमिक और 171 कंपोजिट विद्यालय हैं, जिसमें 1.36 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शासन की ओर से नि:शुल्क ड्रेस, बैग, स्वेटर और जूते-मोजे के साथ मध्याह्न भोजन दिया जाता है। निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा देने के लिए शासन लगातार प्रयास कर रहा है। इतना ही नहीं जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आधुनिक तरीके से तकनीक के जरिए शिक्षण कार्य कराने के लिए विद्यालय में स्मार्ट क्लास बनाने की पहल की थी। ताकि, ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी पढ़ाई कराई जा सके। इसके बाद जिले के 267 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाकर यहां पर डिजिटल बोर्ड के जरिए शिक्षण कार्य शुरू करवा दिया गया है। इसमें किताबें और टीचिंग मैनुअल सहित वीडियो कंटेंट के जरिए विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। स्मार्ट क्लास में डिजिटल बोर्ड के जरिए पढ़ाई होने से बच्चों में शिक्षण कार्य करने की जिज्ञासा उत्पन्न हुई है।
जिले के 267 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के तहत डिजिटल बोर्ड से शिक्षण कार्य शुरू हो चुका है। डिजिटल बोर्ड से पढ़ाई होने पर शिक्षक आसानी से विद्यार्थियों को विषय के बारे में समझा पा रहे हैं। विद्यार्थी भी आसानी से सीख रहे हैं। - योगेंद्र मिश्रा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण, बेसिक शिक्षा विभाग।