फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   governer coming

देशहित में युवा शक्ति का उपयोग बड़ी चुनौती: राज्यपाल

Sat, 03 Feb 2018 01:03 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sat, 03 Feb 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
governer coming
governer - फोटो : demo

विज्ञापन
 वर्तमान परिवेश में देश को आगे ले जाने का काम युवा ही कर सकते हैं। आंकड़ों की मानें तो आगामी चार साल बाद भारत में सबसे ज्यादा युवाओं की जनसंख्या होगी। युवा किसी भी देश की पूूंजी होते हैं। यह बात राज्यपाल रामनाईक ने कहीं। इस दौरान राज्यपाल और अन्य अतिथियों ने बुंदेलखंड इंटर कॉलेज के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों तथा समाजसेवी और शिक्षाविदों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने बुंदेलखंड इंटर कालेज के संस्थापक स्व. इंद्रपाल सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया और विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। एमएसडी महाविद्यालय में स्वर्ण जयंती स्मारिका का विमोचन किया।  उन्होंने कहा कि आतंकवादी भी युवा ही बनते हैं, लेकिन कोई भी उनको पसंद नहीं करता है।
इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिले की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जिले के किसानों की मदद से पूरे प्रदेश में सर्वाधिक ललितपुर जिले से गेहूं की रिकार्ड खरीद की है। इसके अलावा जिले के विकास के लिए सात सौ करोड़ की सौगात दी है। किसानों का ऋण मोचन योजना के अंतर्गत 215 करोड़ का कर्ज माफ किया गया है। केंद्र सरकार ने बजट में शिक्षा के लिए एक लाख करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। कुपोषण मुक्त अभियान के अंतर्गत जिले में 41 गांवों को कुपोषण मुक्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान में भी लक्ष्य के सापेक्ष 99 प्रतिशत कार्य करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने जिले की शिक्षा व्यवस्था के लिए राज्यपाल से सौजना और धौर्रा गांव में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना के लिए मांग की। इसके साथ ही सैदपुर कृषि फार्म मेें कृषि विश्वविद्यालय खोले जाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि यह जिला शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत पिछ़ड़ा हुआ है और यहां पर शिक्षा व रोजगार की नितांत आवश्यकता है। इस अवसर पर मंच पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र लोधी, महाविद्यालय के संस्थापक विजय सिंह, इंटर कालेज के प्रबंधक महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य भगवान दास मिश्र, सह संयोजक प्रमेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, परमानंद द्विवेदी, रविशंकर साहू, राजेंद्र सिंह, आत्माराम उपाध्याय, रमाकांत तिवारी, अमित तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमर उजाला का लिया नाम
कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अमर उजाला का नाम लेते हुए केंद्र सरकार के बजट की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि हम लोग जय श्री राम का नारा लगाते हैं। अमर उजाला के बजट शीर्षक में जय श्रीग्राम का नारा दिया गया है। यह बताता है कि बजट में ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलंक से कड़क और कोई शब्द नहीं
पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल ने कासगंज मामले पर बताया कि उन्हें जो कहना था वह कह चुके हैं। कलंक शब्द से कड़क कोई शब्द नहीं हो सकता। सरकार ने जांच शुरू कर दी है। अब इस संबंध में कुछ नहीं कहूंगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के दस महीने के कार्यकाल में पहला दंगा हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में प्रदेश के हालात सामान्य रहेंगे।

यह रहा कार्यक्रम
राज्यपाल रामनाईक का हैलीकॉप्टर सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर हैलीपैड पर उतरा यहां से वह काफिले के साथ बुंदेलखंड इंटर कॉलेज पहुंचकर विद्यालय के संस्थापक स्व. कुंवर इंद्रपाल सिंह जूदेव की मूर्ति का अनावरण किया और विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद वह वहां से एमएसडी महाविद्यालय पहुंचे जहां पर स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर 47 मिनट रुकने के बाद दोपहर बाद डेढ़ बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed