फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Got electricity connection, roadways will start at the end of the month

Lalitpur News: बिजली कनेक्शन मिला, माह के अंत में शुरू होगा रोडवेज

Sun, 06 Aug 2023 12:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 06 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Got electricity connection, roadways will start at the end of the month
ललितपुर। बिजली कनेक्शन के अभाव में नवनिर्मित रोडवेज डिपो के संचालन का कार्य नहीं हो पा रहा था। लेकिन, एनएचएआई से स्वीकृति मिलने के बाद हाईवे की जमीन पर नाली खोदकर अंडर ग्राउंड केबल बिछाकर कनेक्शन दे दिया गया है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि छुटपुट कार्य कराकर अगस्त महीने के अंत में ही परिवहन निगम को रोडवेज डिपो सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसके बाद रोडवेज डिपो से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले के समीप ग्राम रोड़ा स्थित नवनिर्मित रोडवेज डिपो को बिजली कनेक्शन मिल गया है। अभी तक हाईवे की जमीन से केबल बिछाए जाने की अनुमति का पेंच फंसा था। जिससे कारण रोडवेज डिपो के संचालन में देरी हो रही थी। लेकिन अब एनएचआई ने बिजली विभाग को केबल बिछाए जाने की स्वीकृति देने के बाद बिजली विभाग ने अंडर ग्राउंड केबल डालकर बिजली कनेक्शन कर दिया है। अब कुछ शेष छोटे कार्य होने बाकी है। इसके बाद अगस्त महीने के अंत तक कार्यदायी संस्था रोडवेज डिपो को परिवहन विभाग को सुपुर्द कर देगा। इसके बाद इसी महीने के अंत से डिपो से बसों का संचालन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रोड़ा में नवनिर्मित रोडवेज डिपो का निर्माण कार्य आठ साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। साल 2015 में रोडवेज डिपो का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जिसे वर्ष 2018 में बनकर तैयार होना था, लेकिन निर्माण में लगातार बाधाओं के चलते कार्य प्रभावित होता रहा। जिसमें कार्यशाला के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन, पानी की कमी के चलते कार्य बंद हो गया। लेकिन वर्तमान समय में डिपो का ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य भवन, पानी की टंकी, कैंटीन, कार्यशाला सहित अन्य निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं। इसके अलावा मुख्य भवन से डिपो के मुख्य गेट तक सीसी सड़क भी बन चुकी है। परिसर में सौंदर्यीकरण का कार्य भी पूरा हो गया है। अब सिर्फ छुटपुट कार्यों का निर्माण कार्य मात्र ही शेष बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज डिपो का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था की तरफ से किया जा रहा है। अभी तक परिवहन निगम को सुपुर्द नहीं किया गया है। जैसे ही सुपुर्द होगा बसों का संचालन डिपो से शुरू कर दिया जाएगा। - संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम, झांसी

हाईवे से अंडरग्राउंड केबल डालने की अनुमति नहीं मिलने के कारण नवनिर्मित डिपो में बिजली कनेक्शन नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब अनुमति मिल गई है। अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछ छुटपुट कार्य बाकी हैं, जल्द ही सभी कार्य कराकर अगस्त महीने के अंत तक परिवहन निगम को सुपुर्द कर दिया जाएगा। - तनवीर आलम, सहायक अभियंता कार्यदायी संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article