फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Good news: Roadways buses will soon run on 16 routes

खुशखबरी: 16 रूटों पर जल्द दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Wed, 13 Mar 2024 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Good news: Roadways buses will soon run on 16 routes
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। नवनिर्मित रोडवेज डिपो से बसों के संचालन की कवायद शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने 16 रूट निर्धारित किए हैं। तहसील और ब्लॉक मुख्यालय के अलावा नाराहट, जाखलौन व देवगढ़ आदि स्थानों के लिए करीब 40 बसें चलेंगी। हाईवे पर बनने वाले यूटर्न के लिए डीएम ने एनएचएआई को निर्देशित किया है। जल्द डिपो का उद्घाटन होने की संभावना है।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व उप्र परिवहन निगम झांसी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने डिपो चालू करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। रोडवेज डिपो का निर्माण पूर्ण हो गया है। बसों के संचालन के लिए विभाग ने रूट भी तय कर दिए हैं। जिला मुख्यालय से 16 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। तहसील मुख्यालय, ब्लॉक व जनपद की सीमा से सटे प्रमुख गांवों व क्षेत्र से बसों का संचालन किया जाएगा। इन रूटों पर 40 से अधिक बसें चलेंगीं। ये ग्रामीण क्षेत्र से जिला मुख्यालय होकर चलेंगीं। इनमें कुछ बसों का संचालन झांसी के लिए भी किया जाएगा।
विज्ञापन

---
जल्द बनेगा हाईवे पर यूटर्न
हाईवे से रोडवेज के अंदर बसों के पहुंचने व बाहर आने के लिए यूटर्न बनाया जाएगा, जो डिवाइडर को तोड़कर बनाया जाएगा। इससे बसें आसानी से आवाजाही कर सकेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक की मांग पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया है। जल्द ही यूटर्न का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डिपो की सुपुर्दगी की तैयारी शुरू
रोडवेज डिपो के निर्माण की कार्यदायी संस्था पैक्सफेड के सहायक अभियंता तनवीर आलम ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण में कुछ कार्यों में कमी पाई गई थी। अब उन्हें पूर्ण कर दिया गया है। एक सप्ताह में रोडवेज डिपो को विभाग के सुपुर्द किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
---
निजी स्रोत व जल संस्थान से मिलेगा पानी
रोडवेज डिपो में पानी का संकट बना हुआ है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने जल संस्थान को पत्र लिखकर पानी की मांग की है। बाहर से निकली पाइपलाइन से कनेक्शन लिया जाएगा। साथ ही डिपो के पास में लगे निजी स्रोत से कुछ पानी लिया जाएगा।
-------------
फैक्ट फाइल
रोडवेज डिपो का निर्माण क्षेत्र - लगभग सात एकड़
जमीन क्रय की राशि - सात करोड़
डिपो निर्माण शुरू होने का वर्ष - 2015
डिपो बनकर तैयार होने का वर्ष - 2018
रोडवेज डिपो की निर्माण राशि - 11 करोड़
जनपद में बस संचालन के रूट - 16
संचालित बसों की संख्या - 40
वर्तमान में संचालित बसों की संख्या - 05
तहसील क्षेत्र पांच
ब्लॉक मुख्यालय-छह
---
वर्जन
बसों के संचालन के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। हाईवे पर यूटर्न बनाने को एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही यूटर्न बनाया जाएगा।-अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी

---
रोडवेज डिपो की बसों के संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। मुख्यालय से परमिट मिलने पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।-संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed