{"_id":"6935e7daf4931376a90a39e1","slug":"gold-jewellery-stolen-from-womans-purse-in-e-rickshaw-girl-sitting-next-to-her-accused-lalitpur-news-c-11-1-jhs1037-695689-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ई-रिक्शा में महिला के पर्स से सोने के जेवर चोरी, साथ बैठी लड़की पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ई-रिक्शा में महिला के पर्स से सोने के जेवर चोरी, साथ बैठी लड़की पर लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ई-रिक्शा में बैठकर जा रही महिला के पर्स से सोने के जेवरात चोरी हो गए। पीड़िता ने घटना की शिकायत कोतवाली सदर से की। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
शहर के मोहल्ला रावतयाना निवासी मुस्कान पत्नी विवेक ने बताया कि रविवार को वह अपने मायके ग्राम धौर्रा जाने के लिए कैलगुवां रोड से ई-रिक्शा में बैठकर स्टेशन की ओर जा रही थीं। रास्ते में मवेशी बाजार के पास शहजाद पुल के पास लड़की भी ई-रिक्शा में सवार हुई। जैसे ही वह स्टेशन के पास ई-रिक्शा से उतरी तो देखा कि उसके पर्स की चेन खुली हुई थी। पर्स के अंदर रखा सोने का हार और सोने की अंगूठी गायब मिली। मुस्कान ने ई-रिक्शा में सवार हुई लड़की पर पर्स की चेन खोलकर जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया। वहीं शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।