फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gold iron mining in lalitpur

ललितपुर में खदानों से निकलेगा सोना, प्लेटिनम और आयरन

Sat, 28 May 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
gold iron mining in lalitpur
ललितपुर। जिले के गिरार और इकौना में खदानों से सोना, प्लेटिनम और आयरन का भंडार निकलेगा। चार साल पहले भू वैज्ञानिकों के बहुमूल्य धातुओं के मिलने की पुष्टि के बाद भूतत्व खनिकर्म विभाग ने चिह्नित किए गए ब्लॉकों का ई-ग्लोबल टेंडर शुक्रवार को जारी कर दिया। 11 जुलाई तक टेंडर खरीदने और 18 जुलाई को शाम पांच बजे तक जमा करने का समय निर्धारित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इन खदानों पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कई साल से भू वैज्ञानिकों की टीम गिरार क्षेत्र में सोना, आयरन व प्लेटिनम खोजने के लिए सर्वे और जांच कर रहे थे। जिसमें उन्हें सफलता भी मिली। सर्वे और जांच में वैज्ञानिकों ने करीब चार साल पहले पाया कि मड़ावरा तहसील क्षेत्र के गिरार व इकौना गांव में जमीन के अंदर सोना, आयरन और प्लेटिनम का भंडार मौजूद है। भू वैज्ञानिकों ने ऐसे क्षेत्रों को खंडो व ब्लॉकों में विभाजित करते हुए चिह्नित किया और रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। सोना, आयरन और प्लेटिनम का भंडार मिलने की जानकारी मिलने पर गिरार क्षेत्र के लोगों में रोजगार मिलने की संभावना से खुशी फैल गई थी। वहीं इन खदानों से सोना, आयरन और प्लेटिनम निकालने के लिए कई कंपनियों ने रुचि दिखाई थी। अब जब शासन ने इन खदानों से सोना, आयरन व प्लेटिनम निकालने के ई-ग्लोबल टेंडर जारी किया तो लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद और अधिक प्रबल हो गई। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद इन खदानों पर काम शुरू हो जाएगा और शासन के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

रॉक फास्फेट के दो ब्लॉकों के पुन: जारी हुए ई-ग्लोबल टेंडर
ब्लॉक मडावरा के ग्राम सौंरई क्षेत्र में रॉक फास्फेट का भंडार मिला था। जिसे निकालने के लिए टेंडर प्रक्रिया की गई थी। जिसमें ब्लॉक एक का ई-ग्लोबल टेंडर कंपोजिटिव लाइसेंस पर हुआ था। जबकि ब्लॉक दो व तीन पर माइनिंग लाइसेंस कर्नाटक की नर्मदा सुगर कंपनी के नाम से हुआ था। कंपनी ने 1300 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष पर खदान पर अपना अधिकार प्राप्त किया था। लेकिन शासन की मंशा रॉक फास्फेट की खदान से प्रतिवर्ष करीब पांच हजार करोड़ रुपये प्राप्त करने की है। इस कारण शासन ने पूर्व में दो ब्लॉकों पर अपनाई गई टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। अब शासन ने ब्लॉक दो व ब्लॉक तीन के लिए ई-ग्लोबल टेंडर पुन: जारी कर दिए। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राम सोंरई में रॉक फास्फेट खदान का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरार व इकौना क्षेत्र में सोना, आयरन व प्लेटिनम निकालने के लिए चिह्नित किए गए ब्लॉकों का ई-ग्लोबल टेंडर जारी किया जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां पर काम शुरू हो जाएगा। वहीं ग्राम सोंरई में रॉक फास्फेट की पूर्व में हुई टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करते हुए दोबारा ई-ग्लोबल टेंडर जारी किए गए है। - शशांक शर्मा, जिला खान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed