फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   go soon jumlebaj goverment

जुमलेबाजों की सरकार की विदाई तय: कुशवाहा

Mon, 22 Oct 2018 12:48 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 22 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
go soon jumlebaj goverment
bsp - फोटो : demo
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर केंद्र सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जुमलेबाजों की सरकार विदाई आगामी लोकसभा चुनाव में तय है। देश की जनता बहन मायावती को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है। वे ललितपुर में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सिविल लाइन स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने आरोप लगाया कि साढ़े चार साल की केंद्र सरकार ने जनता के हित में कोई भी कार्य नहीं किया। पूरे देश में नौजवान रोजगार के लिए परेशान हैं। सरकार दो करोड़ रोजगार देने के वायदे से मुकर गई है। किसानों को उनकी लागत के हिसाब से फसल का दाम नहीं मिल पा रहा है। महंगाई ने यूपीए सरकार का रिकार्ड तोड़ दिया है। खाद, डीजल, पेट्रोल, गैस व रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, देश की सीमा पर जवान मारे जा रहे हैं। जनता का मन एनडीए सरकार से भंग हो चुका है। अब लोग बहन मायावती को प्रधानमंत्री के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने भारतीय जुमला पार्टी को उखाड़ फेकने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ग्याचरण दिनकर, बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, भूपेंद्र आर्य, सतीश गौरव ने संबोधित किया। कार्यक्रम में कीरत दोहरे, पवन चौधरी, कंहैयालाल कुशवाहा, जगदीश प्रजापति, अरविंद ओझा, बालकिशन कबूतरा, राजीव पटेल, अतल सिंह राजपूत,शाकिर, देवेंद्र अहिरवार, चंद्रभान बेसरा, चंद्रकेतु सहरिया, सरमन लाल, पदम पटेल, चंद्रशेखर, रामदयाल मनहर, गौरव गौतम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जुगल किशोर कुशवाहा व संचालन मोहनलाल रायकवार ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण कुशवाहा ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed