फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gm inspection jhansi bina section

जीएम ने किया बीना-झांसी सेक्शन का विंडों निरीक्षण

Sat, 03 Nov 2018 01:42 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 03 Nov 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
gm inspection jhansi bina section
gm inspection - फोटो : amarujala
शुक्रवार को रेलवे इलाहाबाद जोन के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने पंजाब मेल से स्टेशन पहुंचकर विंडों निरीक्षण किया। जीएम ने ट्रेन के विशेष कोच में ही बैठे-बैठे मात्र स्टेशन प्रबंधक से मुलाकात की। दो मिनट में ही ट्रेन का सिग्नल होने पर वह झांसी की ओर रवाना हो गए।  
विज्ञापन

शुक्रवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर इलाहाबाद रेलवे जोन के महाप्रबंधक का बीना से झांसी की ओर डाउन रूट की पंजाब मेल से पूर्व निर्धारित विंडों निरीक्षण होना तय था। कहीं रेल महाप्रबंधक रेलवे स्टेशन पर उतरकर निरीक्षण न कर लें, इसके चलते दो दिनों से रेलवे अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए थे। साफ-सफाई के साथ रिकॉर्ड व्यवस्थित करके रखा गया था। यहां तक कि झांसी मंडल के रेल प्रबंधक समेत अन्य मंडलीय अधिकारियों ने भी एक दिन पहले ही झांसी से आगासौद रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची, ताकि कोई कमी न रह जाए। शुक्रवार को पंजाब मेल दोपहर 12.58 बजे ललितपुर स्टेशन पर पहुंची, इसमें सबसे पीछे की ओर रेल महाप्रबंधक के विंडो निरीक्षण के लिए एक विशेष कोच लगाया गया था, इसमें बैठकर उन्होंने पीछे की खिड़की से रेलवे स्टेशनों कीलाइन का निरीक्षण ललितपुर से झांसी तक किया। डाउन रूट की पंजाब मेल एक्सप्रेस जैसे ही ललितपुर स्टेशन पर पहुंची तो यहां उनकी अगुवानी स्टेशन प्रबंधक और अन्य रेलवे स्टाफ ने की। ट्रेन रुकते ही स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा ने उनसे कोच में ही पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की और फिर बाहर प्लेटफार्म पर वापस आ गए, हालांकि रेल महाप्रबंधक कोच से बाहर नहीं उतरे। उनके साथ झांसी के मंडल रेल प्रबंधक एके मिश्रा व अन्य मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे। ट्रेन अपने यथावत ठहराव समय के अनुसार दो मिनट ही रुकी और सिग्नल मिलने पर जीएम व डीआरएम ट्रेन से झांसी की ओर रवाना हो गए। जीएम के जाते ही स्थानीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed