{"_id":"60f3356f8ebc3e73517d8433","slug":"girl-teasing-fir-lalitpur-news-jhs199797797","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका के साथ छेड़खानी में तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका के साथ छेड़खानी में तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका के साथ छेड़खानी व मारपीट में मुकदमा दर्ज
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत एक गांव में बालिका के साथ छेड़छाड़ करने और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी के मामले में महरौनी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना महरौनी क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका ने महरौनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते नौ जुलाई को शाम करीब सात बजे वह खेत पर गई हुई थी, आरोप है कि उसी समय ग्राम पचौड़ा निवासी नरेंद्र उसके पास आया और उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगा। वह उससे उसके साथ भाग चलने की बात करने लगा और नहीं जाने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। वह चिल्लाई तो उसके परिजन आ गई व अन्य लोग आ गए, जिन्होंने बीच बचाव किया। जिस पर धमकी देता गया कि आज तो बच गई आगे मौका मिलने पर जान से मार देगा। 16 जुलाई को करीब आठ बजे सुबह वह घर पर थी, तभी ग्राम पचौड़ा निवासी अनीता व चंदन उसके घर आए और गाली गलौज कर रिपोर्ट करने पर धमकाते चले गए। महरौनी पुलिस ने बालिका की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।