फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   girl suicide

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 02 Mar 2021 07:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
girl suicide
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला नेहरूनगर में एक किशोरी ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर नेहरूनगर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरूनगर निवासी शिवानी पुत्री स्व. लक्ष्मण विश्वकर्मा सोमवार की रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। घर में उसकी भाभी व उनके दो बच्चे थे और उसका भाई भी रात को करीब 11 बजे घर लौटा। जबकि उसकी मां अपनी बड़ी बेटी के घर मध्य प्रदेश के कमालपुर गई थी। अगले दिन सुबह जब किशोरी काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों ने रोशनदान से झांकर देखा तो किशोरी छत के कुंदा पर दुपट्टा से फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जानकारी मिलने पर नेहरूनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चचेरे भाई अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि शिवानी आठवीं तक पढ़ी थी और उसकी करीब तीन वर्ष पहले पढ़ाई छूट गई थी, वह अधिकांश समय घर में ही रहती थी। मृतका तीन बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी। जिनमें दोनों बहनों व भाई की शादी हो चुकी थी। फिलहाल परिजनों के अनुसार किशोरी की मौत के कारणों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed