फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   girl fetus found

भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

Sat, 06 Feb 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
girl fetus found
rape3 grafic.jpeg - फोटो : rape3 grafic.jpeg
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम पुनियांखेरा में बृहस्पतिवार की सुबह गेहूं के खेत में कन्या भ्रूण मिलने के मामले को लेकर हड़कंप मचा रहा। खेत पर पानी देने गए किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोगों का कहना है कि भ्रूण बुधवार की रात को किसी ने खेत में फेंका है। वहीं, इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात को पुनियांखेरा में माता मंदिर के पीछे गांव से लगभग 100 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में किसी ने कन्या भ्रूण फेंक दिया था। भ्रूण लगभग छह माह का है। बृहस्पतिवार को गांव निवासी अरविंद पुत्र हरी सिंह राजपूत सुबह 10 बजे अपने खेत पर गेेहूं की फसल की सिंचाई के लिए पहुंचे तभी उन्हें भ्रूण दिखा। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही मौका पर भारी भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष जखौरा अवधनारायण पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। वहीं, गांववासियों का कहना है कि किसी ने लोकलाज के भय से भ्रूण फेंका है। बीते दो वर्ष पूर्व शहर के मोहल्ला सदनशाह चौराहे के पास नहर में एक भ्रूण मिला था। इसके बाद बीते वर्ष में ग्राम पनारी के पास नहर में भी एक भ्रूण मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed